Top 20 Stocks Today- निफ्टी की चार कंपनियों इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, ONGC और नेस्ले के आज नतीजे आएंगे। इंडसइंड बैंक का मुनाफा 39% घट सकता है। ब्याज से कमाई में करीब दो परसेंट की बढ़त संभव है। इसके साथ ही मैरिको, बंधन बैंक समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का भी बाजार को इंतजार रहेगा। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के साथ समान सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BEL और UPL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।