Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ITC पर एक एक्सपर्ट ने रेड सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 4,917.5 करोड़ रुपये से घटकर 4,912 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 16,374 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,749 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 6,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,261 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 37% से घटकर 31.7% रही

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
Sarda Energy पर दूसरे एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 कंपनी के लिए अभी तक की सबसे बेहतरीन तिमाही रही। EBITDA, मार्जिन, मुनाफे सभी पर बढ़त देखने को मिली

Stocks to Watch Today - सितंबर में प्रोडक्शन बढ़ाने के OPEC+ के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट करीब 3 परसेंट गिरकर 69 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। उधर COMEX GOLD 2 परसेंट उछलकर एक हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया। रेट कट की संभावना बढ़ने से सोन की चमक बढ़ी है। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट और गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इनके शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ITC और Sarda Energy सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

यतिन मोता की टीम

1) ITC (Red)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 4,917.5 करोड़ रुपये से घटकर 4,912 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 16,374 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,749 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 6,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,261 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 37% से घटकर 31.7% रही


2) Tata Power (Green)

सालाना आधार पर Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 1189 करोड़ रुपये से बढ़कर 1262 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 17,294 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,035 करोड़ रुपये रही

3) Federal Bank (Red)

Q1 में मुनाफा 1010 करोड़ रुपये से घटकर 862 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 2292 करोड़ रुपये से बढ़कर 2337 करोड़ रुपये रही

4) ABB India (Red)

Q1 में मुनाफा 443 करोड़ रुपये से घटकर 352 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2831 करोड़ रुपये से बढ़कर 3175 करोड़ रुपये रही। Q1 में मार्जिन सालाना आधार पर 19.2% से गिरकर 13% रही

5) Hero MotoCorp (Green)

सालाना आधार पर जुलाई में कुल बिक्री 21.4% बढ़कर 4.5 लाख यूनिट रही। जुलाई में घरेलू बिक्री 18.6% बढ़कर 4.12 लाख यूनिट रही। जुलाई में मोटरसाइकिल बिक्री 17.7% बढ़कर 4.01 लाख यूनिट रही

6) TORRENT PHARMACEUTICALS (Green)

USFDA ने कंपनी विशाखापट्टनम प्लांट की जांच की। USFDA को प्लांट में कोई आपत्ती नहीं मिली

7) Dilip Buildcon (Green)

कंपनी की JV 1,504 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर बनी। गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर बनी। कंपनी, RBL की JV मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर बनी

8) Railtel Corp (Green)

BSNL से कंपनी को 166 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

9) Godrej Properties (Green)

जेफरीज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट घटाकर 3000 रुपये तय किया है

10) TITAGARH RAIL SYSTEMS (Green)

कंपनी को मुंबई मेट्रो लाइन 6 के लिए विशेष सबकॉन्ट्रैक्टर के रूप में 1,598.55 करोड़ रुपये का रोलिंग स्टॉक ऑर्डर मिला

Market today : जब तक निफ्टी 25000 से नीचे बना रहेगा, तब तक कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद

आशीष चतुर्वेदी की टीम

1) Sarda Energy (Green)

Q1 कंपनी के लिए अभी तक की सबसे बेहतरीन तिमाही रही। EBITDA, मार्जिन, मुनाफे सभी पर बढ़त देखने को मिली

2) JK lakshmi (Green)

सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का मार्जिन 14% से बढ़कर 18% हुआ

3) Delhivery (Green)

सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 54 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,172 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,294 करोड़ रुपये रही

4) Nazara Tech (Red)

रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी की 7.06% हिस्सेदारी बेची

5) Star Health (Green)

7 अगस्त को कंपनी की एनालिस्ट बैठक होगी

6) Baazar Style (Green)

पिछले वर्ष कंपनी को 42 लाख का घाटा हुआ तथा इस वर्ष 2 करोड़ का मुनाफा हुआ

7) Medplus health (Green)

Q1 में मुनाफा 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 42 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 94 करोड़ रुपये से बढ़कर 131 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 6% से बढ़कर 8% हुई

8) Restaurants brands asia (Green)

चार्ट पर शॉर्ट टर्म रिवर्सल देखने को मिला

9) PFC (Red)

चार्ट कमजोर नजर आ रहा है। इसका रिजल्ट 6 अगस्त को आयेगा

10) Jindal Stainless (Green)

कमजोर बाजार में भी ये स्टॉक 2 परसेंट चढ़कर बंद हुआ। इसका रिजल्ट 6 अगस्त को आयेगा

अपडेट जारी-----

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।