Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- TORRENT PHARMA पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। कंपनी Boehringe के 3 एंटी-डायबिटीज ब्रांड खरीदेगी। ये डील मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। टोरेंट 2022 से इन ब्रांड्स की मार्केटिंग कर रही है। SGLT-2 Inhibitor का भारत में 3,235 करोड़ रुपये का मार्केट है। SGLT-2 Inhibitor की CAGR ग्रोथ 25% रही

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
AXIS BANK पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि ये 1170 रुपये के पार निकला तो शेयर में और तेजी की उम्मीद है। इस बैंकिंग शेयर में बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिला

Top 20 Stocks Today- इंडस टावर्स में आज 2700 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Vodafone PLC 3% हिस्सेदारी बेच सकती है। ये डील 4% तक डिस्काउंट के साथ 343 से 358 रुपये फ्लोर प्राइस पर हो सकती है। वही वोडाफोन आइडिया की प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिये 2000 करोड़ जुटाने की तैयारी है। इसकी वजह से आज इस कंपनी के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TORRENT PHARMA और AXIS BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) IGL (GREEN)

10 दिसंबर की बैठक में बोर्ड बोनस जारी करने पर विचार करेगा


2) TORRENT PHARMA (GREEN)

कंपनी का Boehringer Ingelheim के साथ करार हुआ है। कंपनी Boehringe के 3 एंटी-डायबिटीज ब्रांड खरीदेगी। मार्च 2025 तक डील पूरी होने की उम्मीद है। टोरेंट 2022 से इन ब्रांड्स की मार्केटिंग कर रही है। कंपनी Boehringer के लिए भारत में मार्केटिंग करती है। SGLT-2 Inhibitor का भारत में 3,235 करोड़ रुपये का मार्केट है। SGLT-2 Inhibitor की CAGR ग्रोथ 25% रही। भारत का डायबिटीज कारोबार मार्केट साइज 19,912 करोड़ रुपये है। पिछले 4 साल में डायबिटीज में CAGR ग्रोथ 7.7% रही

3) FINO PAYMENTS BANK (GREEN)

RBI ने UPI लाइट की ऑफलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई। UPI लाइट ऑफलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट 1,000 रुपये बढ़ाई। RBI ने UPI लाइट की लिमिट बढ़ाकर 5000 रुपये किया

4) INFOSYS (GREEN)

ये शेयर आज ब्रोकरेज के रडार पर है लिहाजा इसमें तेजी नजर आ सकती है

5) HCL TECH (GREEN)

ये शेयर आज ब्रोकरेज के रडार पर है लिहाजा इसमें तेजी नजर आ सकती है

6) INDUS TOWERS (GREEN)

वोडाफोन PLC 3% हिस्सेदारी बेच सकती है। ओमेगा टेलीकॉम, उषा मार्जिन टेलीमैटिक्स हिस्सा बेच सकते हैं। दोनों कंपनियां वोडाफोन PLC की सब्सिडियरी हैं। ब्लॉक डील का साइज 2700 करोड़ रुपये संभव है

7) BLUE DART EXPRESS (GREEN)

इस स्टॉक में आज तेजी देखने को मिल सकती है

8) KROSS (GREEN)

बोर्ड ने JIADA (झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ) से 6.56 एकड़ जमीन खरीदने को मंजूरी दी

9) QUICK HEAL TECHNOLOGIES (GREEN)

SMAP (Seqrite मैलवेयर एनालिसिस प्लेटफॉर्म) के नाम से कंपनी ने नया प्रोडक्ट लॉन्च किया

10) SUDARSHAN CHEMICALS (GREEN)

शेयर जारी कर फंड जुटाने पर बोर्ड आज बैठक करेगा

Trade setup for today : निफ्टी में 24550 की तत्काल बाधा पार होने के बाद 24700-24800 का टारगेट मुमकिन

वीरेंद्र कुमार की टीम

1) FEDERAL BANK (GREEN)

शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। शेयर में 210 रुपये पर मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली

2) AXIS BANK (GREEN)

बैंक में बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिला। ये 1170 रुपये के पार निकला तो शेयर में और तेजी की उम्मीद है

3) BAJAJ FINSERV (GREEN)

शेयर 18 अक्टूबर के बाद 10DEMA के ऊपर बंद हुआ

4) CHAMBAL FERTILIZER (GREEN)

शेयर चैनल ब्रेकआउट के करीब पहुंचा

5) CDSL (GREEN)

शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

6) DIVIS LAB (GREEN)

फार्मा सेक्टर में शेयर की स्थिति सबसे मजबूत है। शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

7) HDFC AMC (GREEN)

शेयर में मजबूत रिवर्सल देखने को मिला। शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुए। शेयर में अगला सप्लाई प्वाइंट 4506 रुपये पर होने की उम्मीद है

8) HUDCO (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ। शेयर में अगला सप्लाई प्वाइंट 255 रुपये पर होने की उम्मीद है

9) MCX (GREEN)

शेयर ने 50DEMA पर बेस बनाया लिहाजा इसमें तेजी की उम्मीद है

10) ZOMATO (GREEN)

शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचा। शेयर में 288 रुपये के लेवल पर अगला ब्रेकआउट प्वाइंट हो सकता है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।