Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- CANARA BANK पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Canara Robeco AMC, Canara HSBC Life के IPO को मंजूरी मिली। Canara Robeco AMC में 13% हिस्सा बेच सकती है। Canara HSBC Life में 14.5% हिस्सा बेच सकती है। RBI से बैंक को दोनों कंपनियों में हिस्सा बेचने की मंजूरी मिली

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
TATA CONSUMER पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर अगर 970 के लेवल के ऊपर टिका तो इसमें और तेजी की उम्मीद है

Top 20 Stocks Today- अगले तीन महीनों के लिए OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला टाल दिया है। 1 जनवरी 2025 से रोजाना 1.8 लाख बैरल सप्लाई बढ़नेवाली थी। इधर तीसरे दिन क्रूड में दबाव देखने को मिल रहा है। क्रूड का भाव 73 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट, सीमेंट जैसी कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है और बाजार की नजरें भी इन स्टॉक्स पर रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CANARA BANK और TATA CONSUMER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) CANARA BANK (GREEN)

Canara Robeco AMC, Canara HSBC Life के IPO को मंजूरी मिली। RBI से बैंक को दोनों कंपनियों में हिस्सा बेचने की मंजूरी मिली। Canara Robeco AMC में 13% हिस्सा बेच सकती है। Canara HSBC Life में 14.5% हिस्सा बेच सकती है


2) RITES (GREEN)

IIM रायपुर से कंपनी को 148 करोड़  का ऑर्डर मिला। फेज-2 कैंपस के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला

3) RAMCO SYSTEMS (GREEN)

कंपनी ने कोरिया की HIST के साथ करार किया

4) LEMON TREE HOTELS (GREEN)

गुजरात के पावागढ़ में रिजॉर्ट खोलने के लिए करार किया। कारनेशन होटल प्रॉपर्टी को मैनेज करेगी, ये होटल FY27 में शुरू होगा

5) GLOBUS SPIRITS (GREEN)

कंपनी ने नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है लिहाजा शेयर में तेजी नजर आ सकती है

6) WESTLIFE FOODWORKS (GREEN)

ब्रोकरेज गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1045 रुपये तय किया है

7) SPANDANA SPHOORTY (RED)

ICRA ने कंपनी का आउटलुक स्टेबल से निगेटिव किया। कंपनी की रेटिंग A+ बरकरार रखी

8) OLA ELECTRIC (RED)

CCPA से कंपनी को कारण बताओ नोटिस मिला। CCPA ने कंपनी से 15 दिन में जबाव मांगा

9) CUMMINS INDIA (RED)

अजय श्रीराम पाटिल ने कंपनी के CFO के पद से इस्तीफा दिया

10) FSN E-COMMERCE VENTURES (RED)

निहिर पारिख ने कंपनी के CEO के पद से इस्तीफा दिया

Trade setup for 6 December: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी

वीरेंद्र कुमार की टीम

1) TRENT (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

2) SBI (GREEN)

निफ्टी बैंक मोमेंटम में नजर आया, ये स्टॉक आज तेजी में नजर आ सकता है

3) CESC (GREEN)

इसमें शानदार रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसमें मजबूत OI ADDITION नजर आ रहा है

4) TATA CONSUMER (GREEN)

शेयर ने 1 अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 20DEMA टेस्ट किया है। शेयर 970 के ऊपर टिका तो इसमें और तेजी की उम्मीद है

5) TITAN (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

6) ULTRATECH CEMENT (GREEN)

शेयर 3 सीरीज के उच्चतम स्तरों पर बंद हुआ। शेयर में बड़े ब्रेकआउट की उम्मीद है

7) UNITED BREWERIES (GREEN)

छुट्टियों का मौसम शुरू हो रहा है। अच्छा बेस पहले ही बन चुका है। इसके 1970 के लेवल से ऊपर स्थिर होने पर मजबूत मूव देखने को मिल सकता है

8) HCL TECH (GREEN)

निफ्टी IT कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। शेयर कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ इसमें आज भी तेजी संभव है

9) HUDCO (GREEN)

शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

10) KPIT TECH (GREEN)

23 अक्टूबर के बाद पहली बार शेयर ने 50DEMA टेस्ट किया

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।