Top 20 Stocks Today- कोटक महिंद्रा के चौथी तिमाही में नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफा 18 परसेंट से ज्यादा बढ़ा। मार्जिन भी उम्मीद से अधिक रही। वहीं वायदा की चार कंपनियां गोदरेज कंम्यूमर प्रोडक्ट, गुजरात गैस, ल्यूपिन और मैरिको के नतीजे आज आयेंगे। गोदरेज कंज्यूमर की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 6-8% रह सकती है। इसकी वजह से इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए KOTAK MAHINDRA BANK और JSW INFRA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
