Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- GUJARAT GAS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर 220 करोड़ रुपये से बढ़कर 409.5 करोड़ रुपये रहा। आय 3,929 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,134 करोड़ रुपये रही। EBITDA 401 करोड़ रुपये से बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा
MoneyControl News
अपडेटेड May 07, 2024 पर 10:38 AM
APCOTEX INDUSTRIES पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 23 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये रहा
Top 20 Stocks Today- बाजार में आज डॉक्टर रेड्डीज के तिमाही नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 38 परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही पिडिलाइट, SRF और वोल्टास समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी बाजार को इंतजार रहेगा इसकी वजह से इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GUJARAT GAS और APCOTEX INDUSTRIES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
शुक्रवार को बोर्ड Q4 नतीजों और बोनस शेयर पर विचार करेगा। Q4 नतीजों के साथ बोनस जारी करने पर कंपनी बोर्ड विचार करेगा
2. HINDALCO INDUSTRIES (Green)
NOVELIS का Q4 मुनाफा सालाना आधार पर 6% बढ़कर $16.6 करोड़ रहा। NOVELIS Q4 आय 7% घटकर $410 करोड़ रही। NOVELIS Q4 एडजस्टेड EBITDA 28% बढ़कर $51.4 करोड़ रहा। NOVELIS Q4 में रोल्ड प्रोडक्ट शिपमेंट्स 2% बढ़कर 951 किलोटन रहा
3. GUJARAT GAS (Green)
Q4 में मुनाफा तिमाही आधार पर 220 करोड़ रुपये से बढ़कर 409.5 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 3,929 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,134 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 401 करोड़ रुपये से बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 10.2% से बढ़कर 14.3% रही। Q4 में 5.66 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया गया
4. DCM SHRIRAM (Red)
Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 187 करोड़ रुपये से घटकर 117 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 2,849 करोड़ रुपये से घटकर 2,531 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 405 करोड़ रुपये से घटकर 313 करोड़ रुपये रही
5. GHCL (Red)
सालाना आधार पर Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 251 करोड़ रुपये से घटकर 125 करोड़ रुपये रहा। Q4 में कंसोलिडेटेड आय 1120 करोड़ रुपये से घटकर 823 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 349 करोड़ रुपये से घटकर 185 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 31.1% से घटकर 22.4% रही। Q4 में कंपनी ने 12 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का एलान किया
6. ALLSEC TECHNOLOGIES (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 12.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 20.7 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 108 करोड़ रुपये से बढ़कर 129.7 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 23.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 35.3 करोड़ रुपये रही। Q4 में मार्जिन 21.9% से बढ़कर 27.3% रही
7. KEC INTERNATIONAL (Red)
ICRA Limited ने कंपनी पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया
8. CAMPUS ACTIVEWEAR (Green)
इंडिया रेटिंग्स ने कंपनी पर रेटिंग को अपग्रेड किया
9. ORIENT ELECTRIC (Green)
तेलंगाना के प्लांट में उत्पादन शुरू हुआ है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
10. TUBE INVESTMENTS OF INDIA (Green)
TI क्लीन मोबिलिटी ने 2 कंपनियों के साथ करार किया है। साउथ एशिया EBT ट्रस्ट के साथ करार किया है। साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट के साथ करार किया है
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 56 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये रहा
2- GHCL TEXTILES (Green)
तिमाही आधार पर Q4 में मुनाफा 4.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.26 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 244 करोड़ रुपये से बढ़कर 286 करोड़ रुपये रही
3- ARVIND SMARTSPACES (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 19.5 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 117 करोड़ रुपये रही
4- APCOTEX INDUSTRIES (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 23 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 34 करोड़ रुपये से घटकर 31 करोड़ रुपये रहा।
5- UTTAM SUGAR (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 70 करोड़ रुपये से घटकर 42 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 112 करोड़ रुपये से घटकर 83 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 527 करोड़ रुपये से घटकर 465 करोड़ रुपये रही
6- MUTHOOT MICROFINANCE (Green)
सालाना आधार पर Q4 में डिस्बर्सल 2,447.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,888 करोड़ रुपये रहा। Q4 में AUM `9,208.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,193.5 करोड़ रुपये रही। Q4 में ग्रॉस NPA बिना बदलाव 2.29% रहा। Q4 में नेट NPA 0.33% से बढ़कर 0.35% रहा। Q4: NIM 12.87% से बढ़कर 13.5% रही
7- Nomura On Lupin
नोमुरा ने ल्यूपिन पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,949 रुपये प्रति शेयर तय किया है
8- TITAGARH RAIL (Green)
मॉर्गन स्टैनली ने टीटागढ़ रेल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,285 रुपये प्रति शेयर तय किया है
9- M&M FINANCE (Red)
नोमुरा ने एमएंडएम फाइनेंस पर रिड्यूस कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 240 रुपये प्रति शेयर तय किया है
10-VEDANTA (Green)
आज इस स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)