Top 20 Stocks Today- बाजार में आज डॉक्टर रेड्डीज के तिमाही नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 38 परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही पिडिलाइट, SRF और वोल्टास समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी बाजार को इंतजार रहेगा इसकी वजह से इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GUJARAT GAS और APCOTEX INDUSTRIES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
