Credit Cards

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- Grasim पर एक एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि एशियन पेंट्स के खिलाफ CCI जांच शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक CCI जल्दी ही जांच शुरू करने करने का ऑर्डर दे सकता है। बिड़ला ओपस ने एशियन पेंट की शिकायत की है। एशियन पेंट पर अपने दबदबे का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डीलर्स पर एशियन पेंट्स प्रोडक्ट बेचने का दबाव बना रही। बिड़ला ओपस आदित्य बिड़ला ग्रुप की पेंट कंपनी है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
Astral पर दूसरे एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि RBI के दरों को घटाने के बाद रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में तेजी संभव है

Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 परसेंट का उछाल देखने को मिला। ब्रेंट 66 डॉलर के पार निकला। US के अच्छे जॉब रिपोर्ट और US-चीन ट्रेड वार्ता शुरू होने से कीमतों को सपोर्ट मिला। उधर, रेट कट की संभावना घटने के चलते सोने में नरमी नजर आई। कॉमेक्स गोल्ड 3325 डॉलर के नीचे आया। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, सीमेंट और पेंट कंपनियों के शेयर में एक्शन दिख सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Grasim और Astral सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) ASTRAL (GREEN)

RBI के दरों घटने के बाद रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में तेजी संभव है


2) POLYCAB INDIA (GREEN)

RBI के दरों घटने के बाद रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में तेजी संभव है

3) UPL (GREEN)

ब्राजील सब्सिडियरी Serra Bonita ने पूरा हिस्सा बेचा। करीब 1100 करोड़ रुपये में सौदा पूरा हुआ। Serra Bonita अपने शेयरधारकों में पैसा बांटेगी

4) ZF COMMERCIAL (GREEN)

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने 1.40 लाख शेयर खरीदे हैं। आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने 1.23 लाख शेयर खरीदे हैं। सुंदरम म्यूचुअल फंड ने 1.23 लाख शेयर खरीदे हैं

5) INFOSYS (GREEN)

कंपनी को 32,000 करोड़ रुपये GST मामले में बड़ी राहत मिली। GST विभाग ने Pre-Show Cause नोटिस पर रोक बंद की। DGGI ने कंपनी को जानकारी दी

6) KELLTON TECH SOLUTIONS (GREEN)

कंपनी को 2-3 साल में आय 20 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है

7) RITES (GREEN)

हिंदुस्तान कॉपर के साथ कंपनी ने करार किया। क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन के लिए करार किया। भारत और विदेशों में क्रिटिकल मिनरल सप्लाई का करार किया

8) MCX (GREEN)

सेबी से इलेक्ट्रिसिटी वायदा शुरू करने की मंजूरी मिली

9) IEX (RED)

MCX को सेबी से इलेक्ट्रिसिटी वायदा शुरू करने की मंजूरी मिली

10) DALMIA BHARAT (RED)

इस शेयर में आज मंदी देखने को मिल सकती है

Trade setup for today : निफ्टी नई तेजी पकड़ने को तैयार, ऊपर की तरफ 25200-25300 पर दिख रहा रेजिस्टेंस

यतिन मोता की टीम

1) ASIAN PAINTS (RED)

कंपनी के खिलाफ CCI जांच शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक CCI जल्दी ही जांच शुरू करने करने का ऑर्डर दे सकता है। बिड़ला ओपस ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। कंपनी पर अपने दबदबे का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डीलर्स पर प्रोडक्ट बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बिड़ला ओपस आदित्य बिड़ला ग्रुप की पेंट कंपनी है

2) GRASIM (GREEN)

एशियन पेंट्स के खिलाफ CCI जांच शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक CCI जल्दी ही जांच शुरू करने करने का ऑर्डर दे सकता है। बिड़ला ओपस ने एशियन पेंट की शिकायत की है। एशियन पेंट पर अपने दबदबे का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डीलर्स पर एशियन पेंट्स प्रोडक्ट बेचने का दबाव बना रही। बिड़ला ओपस आदित्य बिड़ला ग्रुप की पेंट कंपनी है

3) SUZLON (RED)

कंपनी में आज 1295 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है। प्रमोटर्स 1.47% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। ब्लॉक डील में 20 करोड़ तक शेयर बेच सकते हैं। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 64.75 रुपये/शेयर तय किया है। मौजूदा भाव से 2.9% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है। ब्लॉक डील के लिए MOFSL ब्रोकर होगा

4) BAJAJ FINANCE (GREEN)

कंपनी को 16 जून को रिकॉर्ड डेट तय किया। कंपनी इक्विटी के सब-डिविजन, बोनस जारी करेगी

5) GRSE (GREEN)

स्वीडन और डेनमार्क के साथ कंपनी ने करार किया। मरीन सिस्टम के विकास के लिए कंपनी ने करार किया

6) HINDUSTAN COPPER (GREEN)

कंपनी ने RITES के साथ करार किया। क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन के लिए करार किया। भारत और विदेशों में क्रिटिकल मिनरल सप्लाई का करार किया

7) BANK OF BARODA (GREEN)

बैंक ने लेंडिग रेट में 0.50% की कटौती की

8) NHPC (GREEN)

करणीसर सोलर प्रोजेक्ट में 53.57 MW कमीशन की। 300 MW का करणीसर सोलर पावर प्रोजेक्ट है। अब तक करीब 161 MW पावर क्षमता कमीशन की

9) HAL (GREEN)

जीई के सीईओ को बयान आया है जो कि कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है

10) INTERGLOBE AVIATION (GREEN)

एचएसबीसी ने इस पर बुलिश राय दी है। इसका 6650 रुपये का टारगेट दिया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।