Top 20 Stocks Today: इंट्राडे में अच्छी कमाई के लिए इन 20 स्टॉक्स पर जरुर डालें नजर, बदल देंगे आपकी किस्मत
Top 20 Stocks Today:गुजरात फ्लूरो केमिकल में आज ब्लॉक डील संभव है। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA औऱ VEDANTA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
NCLAT ने NCLT के आदेश को रद्द किया। तलवंडी साबो डीमर्जर स्कीम पर फैसरा रद्द किया।
Top 20 Stocks Today:गुजरात फ्लूरो केमिकल में आज ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर करीब 450 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं । फ्लोर प्राइस करीब 5% डिस्काउंट के साथ 3500 शेयर पर तय है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द करने की कोशिशें तेज होगी। ट्रंप मोदी की फोन कॉल से पहले दोनों देशों के अधिकारियों की दिन भर चली बैठक में फैसला लिया गया। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA औऱ VEDANTA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की पसंद
COAL INDIA (GREEN)
माइनिंग मंत्रालय से कंपनी को REE ब्लॉक मिला। ओंटिलु-चंद्रगिरि REE एक्सप्लोरेशन ब्लॉक मिला।
BEL (GREEN)
1 सितंबर तक कंपनी को `712 करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर मिला।
VEDANTA (GREEN)
NCLAT ने NCLT के आदेश को रद्द किया। तलवंडी साबो डीमर्जर स्कीम पर फैसरा रद्द किया। तलवंडी साबो पावर स्कीम ऑफ अरेंजमेंट का रास्ता साफ हुआ।
GSPL (GREEN)
आज शेयर होल्डर्स की बैठक में मर्जर को मंजूरी संभव है। कंपनी, GSPC, गुजरात गैस के बीच मर्जर को मंजूरी संभव है। कंपनी के हर 13 शेयर के बदले गुजरात गैस के 10 शेयर मिलेंगे।
HCL TECHNOLOGIES (GREEN)
भारत में AI-फर्स्ट मार्टेक प्लेटफॉर्म HCL Unica+ लॉन्च किया है।
DR REDDYS (GREEN)
भारत में Novel Molecule Tegoprazan लॉन्च किया
TVS HOLDINGS (GREEN)
22 सितंबर को कंपनी का बोर्ड बैठक करेगा
ABFRL (GREEN)
कंपनी ने वैल्यू रिटेल ब्रांड 'OWND' लॉन्च किया है। OWND' मौजूदा ब्रांड 'स्टाइल अप' की जगह लेगा। इस साल 100 और अगले 3-4 साल में 400 स्टोर खोलने की योजना है।
RAILTEL (GREEN)
कंपनी को बिहार सरकार से `105 करोड़ का ऑर्डर मिला
MAHINDRA LIFESPACES (GREEN)
कंपनी चेंबूर में 2 हाउसिंग सोसाइटी का रीडेवलेप्मटें करेगी । दोनों प्रोजेक्ट की कुल डेवलपमेंट क्षमता `1700 करोड़ रुपये है।
आशीष चतुर्वेदी
SJS ENT. (GREEN)
हांगकांग की BOE वेरीट्रोनिक्स के साथ करार किया है। भारत में ऑटोमोटिव डिस्प्ले बनाने के लिए करार किया है।
Kfin Tech (GREEN)
इन्वेस्टसेक का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक बड़ा बदलाव ला सकता है
CAMS की तुलना में आय में वृद्धि अधिक है।
Avanti feeds (GREEN)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फायदा स्टॉक को मिलेगा।
Aadhar housing (GREEN)
शेयर कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। कंपनी का मध्यम अवधि में 20-22% AUM का लक्ष्य है। कंपनी का डिस्बर्समेंट ग्रोथ लक्ष्य 17-20% है। सिटी की खरीदारी की सलाह है और लक्ष्य `650 रुपये प्रति शेयर दिया है।
HUDCO (GREEN)
पिछले 2 ट्रेडिंग सेशन से एवरेज वॉल्यूम में औसत से ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है।
IREDA (GREEN)
लगातार दूसरे दिन शेयर 50DMA के ऊपर कायम है।
ABREL(GREEN)
2 दिनों से शेयर में पॉजिटिव प्राइस एक्शन देखने को मिल रही है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।