Get App

Banking Stocks: इन पांच बैंकिंग शेयरों में पैसे लगाने की सलाह, 32% बढ़ जाएगा पोर्टफोलियो का वजन

Banking Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पांच ऐसे शेयर सुझाए हैं, जिनमें मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर 32 फीसदी से अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इनमें से तीन तो ऐसे हैं जो पिछले महीने एक साल के हाई पर थे। इसके अलावा एक बैंक का शेयर तो दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 8:58 AM
Banking Stocks: इन पांच बैंकिंग शेयरों में पैसे लगाने की सलाह, 32% बढ़ जाएगा पोर्टफोलियो का वजन
Top 5 Banking Stocks: ब्रोकरेज ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) में निवेश की सलाह दी है।

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में इस समय काफी दबाव दिख रहा है। इजराइल-हमास जंग, हाई यूएस बॉन्ड यील्ड, हाई इंफ्लेशन और कमजोर सितंबर तिमाही के चलते दुनिया भर के मार्केट में उथल-पुथल है। घरेलू मार्केट में बैंकिंग शेयरों की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पांच ऐसे शेयर सुझाए हैं, जिनमें मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर 32 फीसदी से अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इन बैंकों- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) में तीन तो ऐसे हैं जो पिछले महीने एक साल के हाई पर थे तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इनकी सुस्ती को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। इसमें से एक तो रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में है।

मार्केट कैप के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयर पिछले महीने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए थे लेकिन ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इसे निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। 3 जुलाई 2023 को यह एक साल के हाई 1,757.80 रुपये पर था और फिर तीन ही महीने में यह करीब 17 फीसदी टूटकर 26 अक्टूबर 2023 को एक साल के निचले स्तर 1,460.55 रुपये पर आ गया था। अब तक इस निचले स्तर से यह करीब 1 फीसदी रिकवर हो चुका है और ब्रोकरेज के मुताबिक यह 32 फीसदी और चढ़ेगा। इसके शेयर अभी 1474.75 रुपये पर हैं और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 1950 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें