Stocks to Buy: ये 7 स्टॉक्स दे सकते हैं 60% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने खरीदने की सलाह दी

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने 7 चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ की वजह से इनमें आने वाले समय में 60% तक रिटर्न मिलने की संभावना बन सकती है।

अपडेटेड Jul 26, 2026 पर 3:11 PM
Jefferies ने Eternal पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹415 कर दिया है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। उनका मानना है कि मजबूत कारोबार, बेहतर ग्रोथ आउटलुक और भविष्य की योजनाओं के दम पर ये शेयर आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इनमें होटल, रिटेल, ऑयल एंड गैस, रियल एस्टेट, एसेट मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स किन 7 शेयरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।

Indian Hotels


मोतीलाल ओसवाल ने टाटा ग्रुप की Indian Hotels पर 'Buy' रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस ₹870 रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर में करीब 19% तक तेजी आने की गुंजाइश है।

उसका कहना है कि घरेलू पर्यटन लगातार मजबूत बना हुआ है। कंपनी के पास नए होटलों की बड़ी पाइपलाइन भी है, जिससे अगले कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Vishal Mega Mart

मोतीलाल ओसवाल ने 23 जुलाई 2026 की अपनी रिपोर्ट में Vishal Mega Mart पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹165 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव करीब ₹108 है। यानी ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक इस शेयर में करीब 53% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का कारोबार लगातार मजबूत बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, मजबूत ओन ब्रांड पोर्टफोलियो और लागत पर अच्छा नियंत्रण है। हालांकि, Motilal Oswal ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है।

Sansera Engineering

गोल्डमैन सैक्स ने पहली बार Sansera Engineering पर कवरेज शुरू करते हुए 'Buy' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹4,130 रखा है, यानी करीब 28% का अपसाइड नजर आ रहा है।

गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि कंपनी अब ऑटो पार्ट्स से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस जैसे हाई-वैल्यू बिजनेस से कमाई बढ़ाने की स्थिति में पहुंच रही है।

SBI Funds Management

Emkay Global ने पहली बार SBI Funds Management पर 'Buy' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹750 रखा है। यह IPO के अलॉटमेंट प्राइस ₹574 के मुकाबले करीब 31% तक का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि SBI का मजबूत ब्रांड और बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। बैंक के करोड़ों ग्राहकों तक अभी भी AMC की पहुंच बढ़ने की काफी गुंजाइश है।

BPCL

ICICI Securities ने BPCL पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹400 से बढ़ाकर ₹415 कर दिया है। मौजूदा भाव ₹310 के मुकाबले ब्रोकरेज को इस शेयर में करीब 34% तक की तेजी की उम्मीद है।

ब्रोकरेज का कहना है कि रिफाइनिंग कारोबार की मजबूत कमाई ने जून तिमाही में मार्केटिंग बिजनेस के नुकसान की काफी हद तक भरपाई की। हालांकि LPG कारोबार में बड़ा नुकसान और पेट्रोल-डीजल की कम मार्केटिंग मार्जिन का असर कंपनी के नतीजों पर पड़ा।

Eternal

Jefferies ने Eternal पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹415 कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर में करीब 45% तक उछाल आने की संभावना है।

Jefferies का कहना है कि कंपनी सिर्फ डिस्काउंट देकर कारोबार बढ़ाने के बजाय लंबे समय तक मुनाफे वाला मॉडल बनाने पर फोकस कर रही है। यही बात उसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है।

Sunteck Realty

गोल्डमैन सैक्स ने Sunteck Realty पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹490 रखा है। उसके मुताबिक यह शेयर करीब 60% तक का शानदार रिटर्न दे सकता है।

जून तिमाही में कंपनी की प्री-सेल्स 20% बढ़ी। प्रीमियम और लग्जरी घरों की मजबूत मांग का फायदा कंपनी को मिल रहा है। आने वाले महीनों में मुंबई और आसपास कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च होने वाले हैं।

Dividend Stock: बुलेट बाइक वाली कंपनी देगी ₹82 का डिविडेंड, 31 जुलाई से पहले बन जाएं शेयरहोल्डर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।