मंगलवार के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार कल की बिकवाली से उबरा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23550 के पार निकला है। बैंक निफ्टी में 700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज outperform कर रहे हैं । सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। तीनो सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। साथ ही ऑटो, NBFCs और फार्मा में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। हालांकि FMCG में आज थोड़ी मुनाफावसूली देखी जा रहीहै। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
L&T Finance: प्रकाश गाबा L&T Finance के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 145 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 155 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा
LTTS- मानस जयसवाल LTTS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5700 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Jio Financial Services- आशीष बहेती Jio Financial Services के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 213 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 229 - 233 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IndusInd Bank(FUT)- राजेश सातपुते IndusInd Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 990 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1080 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
SBI- गौरांग शाह SBI के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 920 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय दी है।
Shriram Finance- शिल्पा राउत Shriram Finance के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 520 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 580 - 600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।