Top Diwali Stock Picks: ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने संवत 2083 के लिए 10 ऐसे शेयरों को चुना है, जिनमें 22 फीसदी तक की तेजी आने की उम्मीद है। इन शेयरों में Eternal, Indian Hotels, DCB Bank, जैसे नाम शामिल हैं। इस दिवाली पर संवत 2083 के लिए 'मुहूर्त ट्रेडिंग' रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। प्री-ओपन सेशन दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक होगा, और ट्रेडिंग का समय दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। आइए देखते हैं कि नए संवत के लिए ब्रोकरेज ने किन शेयरों को सबसे बेहतर माना है।
