Get App

इस हफ्ते इन 5 शेयरों ने बनाया सबसे अधिक पैसा, क्या आपने भी इन पर लगाया था दांव?

Top Gainers This Week: भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स इस हफ्ते (12 से 16 फरवरी) करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। शुक्रवार 16 फरवरी को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन हरे निशान में रहे और निफ्टी 22,000 के पार जाकर बंद हुआ। इस दौरान कई शेयरों ने बस 5 दिनों में ही अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है

Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2024 पर 11:00 AM
इस हफ्ते इन 5 शेयरों ने बनाया सबसे अधिक पैसा, क्या आपने भी इन पर लगाया था दांव?
Top Gainers This Week: सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए

Top Gainers This Week: भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स इस हफ्ते (12 से 16 फरवरी) करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। शुक्रवार 16 फरवरी को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन हरे निशान में रहे और निफ्टी 22,000 के पार जाकर बंद हुआ। इस दौरान कई शेयरों ने बस 5 दिनों में ही अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते 5 सबसे अधिक रिटर्न देने वाले शेयरों के बारे में-

1. वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर (One Global Service Provider)

यह इस हफ्ते का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला शेयर है। बस पिछले 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 70.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 16 फरवरी को इसके शेयर 68.21 रुपये के भाव पर बंद हुए और इसका मौजूदा मार्केट कैप 48.5 करोड़ रुपये है।

2. प्रॉस्पेक्स कमोडिटीज (Prospect Commodities)

इस शेयर ने पिछले एक हफ्ते में अपने निवेशकों को 66.06 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। फिलहाल इसके शेयर 103.62 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं और इसका मार्केट कैप करीब 42.4 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें