Top Picks: तीन दिनों के मुनाफावसूली के बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। एक्सपायरी के दिन करीब 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी 21600 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी मजबूत रहा । वहीं मिडकैप इंडेक्स फिर नए शिखर पर पहुंचा है। इस बीच रियल्टी शेयरों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज 5% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही DLF और ओबेरॉय रियल्टी भी 4% चढ़े है। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के बाद शोभा में 11% से ज्यादा का उछाल आया है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते हैं एक नजर।
Godrej Properties- प्रकाश गाबा ने Godrej Properties में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2100/2200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 2030 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
PVR Inox- मानस जयसवाल ने PVR Inox में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1755 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1694 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Vedanta- शिल्पा राउत ने Vedanta में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 285/290 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 256 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Axis Bank- शिल्पा राउत ने Axis Bank में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1125/1150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1090 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Apollo Tyres- राजेश सातपुते ने Apollo Tyres में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 480+ रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 450 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
M&M- राजेश सातपुते ने M&M में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2000+ रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।