Top picks : श्रीकांत चौहान के पसंदीदा इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकता है पोर्टफोलियो

Top picks : मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनको आज एसआरएफ का टेक्निकल सेटअप काफी अच्छा दिख रहा है। करीब 2 महीने के बाद इस स्टॉक में फाइनली एक अपवर्ड ब्रेकआउट देखने को मिल रहा। इसने कई बार ब्रेकआउट की कोशिश की। लेकिन आज जाकर यह ब्रेकआउट मिला है

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 2:27 PM
Top picks : श्रीकांत चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों के लिए ग्लैंड फार्मा काफी अच्छा दिख रहा है। अभी यह 2520 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। आगे इस स्टॉक में 2630-2650 के लेवल्स देखने को मिल सकते है

Top picks :  बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 172.11 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 77,357.54 पर और निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,118.15 पर दिख रहा है। IT,केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़े हैं। HCL टेक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। नतीजों से पहले विप्रो में भी रौनक है। केमिकल शेयरों में तीन से चार फीसदी के उछाल के साथ SRF और UPL वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। उधर कैपिटल मार्केट इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। रियल्टी और NBFCs शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

ऐसे माहौल में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनको आज एसआरएफ का टेक्निकल सेटअप काफी अच्छा दिख रहा है। करीब 2 महीने के बाद इस स्टॉक में फाइनली एक अपवर्ड ब्रेकआउट देखने को मिल रहा। इसने कई बार ब्रेकआउट की कोशिश की। लेकिन आज जाकर यह ब्रेकआउट मिला है। फार्मा में अभी भी अच्छी एक्टिविटी देखने मिल सकती है और यहां पर भी कोई ना कोई स्टॉक ब्रेकआउट में आते हुए दिखेगा।

आने वाले दिनों के लिए ग्लैंड फार्मा काफी अच्छा दिख रहा है। अभी यह 2520 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। पिछले तीन चार दिनों से यह साइडवेज है। वास्तव में पिछले दो हफ्ते से इसमें साइडवेज एक्टिविटी दिख रही है। आगे इस स्टॉक में 2630-2650 के लेवल्स देखने को मिल सकते है। करेंट लेवल से इसे खरीदना चाहिए। स्टॉप लॉस 2480 रुपए पर रखें । इस स्टॉक में करेंट लेवल से 120-130 रुपए की बढ़त देखने को मिल सकती है।


इसके अलावा HCL टेक का शेयर भी अच्छा दिख रहा है। इसमें एक अच्छी पॉसिबिलिटी है। इस शेयर में कंसोलिडेशन जैसा फॉर्मेशन बन रहा है। यह बुलिश कंसोलिडेशन है। स्टॉक 10 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर मल्टीपल टाइम सपोर्ट लेकर रिकवर कर रहा है। यहां से इसमें धीरे-धीरे तेजी बनेगी। इस तेजी में 1250 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं। स्टॉप लॉस 1170 रुपए पर रखे। इसको करेंट लेवल से खरीदा जा सकता है।

 

ABB India share price : 8% तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना शेयर, जानिए क्या रही वजह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।