Top Picks- करना चाहते है अच्छी कमाई तो एक्सपर्ट्स के सुझाए इन स्टॉक्स पर जरुर लगाए दांव

Top Pick- अमित सेठ ने Reliance Industries में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2590 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2670 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 11:37 AM
राजेश सातपुते ने Axis bank में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 286 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 312/330 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Picks- हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का मूड कायम हैं। RIL, ICICI BANK, एशियन पेंट और इंफोसिस के दम पर निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली हैं। मिडकैप शेयर OUTPERFROM कर रहे हैं। कच्चे तेल में तेज गिरावट से OMCs शेयरों में बहार नजर आ रहा है। BPCL और HPCL 3% से ज्यादा चढ़े है। वहीं टायर, एयरलाइंस और पेंट शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

    इधर 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों पर सख्ती की तैयारी से ऑटो शेयरों में जोश नजर आ रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा है। अशोक लैलैंड, टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स में रौनक देखने को मिल रहा हैं।

    ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने भी टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर।


    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    ACC (Fut)- प्रकाश गाबा ने ACC में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2490 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2540/2550 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    मार्केट एक्सपर्ट्स सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद

    HUL- प्रकाश गाबा ने HUL में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2510 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2620 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

    Aditya Birla Capital (Fut)- मानस जयसवाल ने Aditya Birla Capital में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 132 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 142 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

    Birlasoft (Fut)- राजेश सातपुते ने Axis bank में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 286 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 312/330 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    Arihant Capital की कविता जैन की पसंद

    Chambal Fertilisers (Fut)- कविता जैन  ने Chambal Fertilisers में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 301 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 310/313 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    मार्केट एक्सपर्ट्स अमित सेठ की पंसद

    Reliance Industries- अमित सेठ ने Reliance Industries में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2590 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2670 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।