Top Picks: अमेरिका में महंगाई घटने से बाजार में बहार लौटी है। निफ्टी डेढ़ परसेंट उछलकर 18 हजार 300 के पार निकला है। सेसेंक्स एक हजार प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी बैंक और मिडकैप में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। नैस्डैक में उछाल से IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। NIFTY IT INDEX 4% से ज्यादा उछाल के साथ 3 महीने के शिखर पर पहुंचा। TCS, TECH MAHINDRA और WIPRO 4% से ज्यादा उछले है।
इस बीच निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी 52 हफ्ते के शिखर 18351 के आस-पास खुलेगा। 18350 मुनाफावसूली का अच्छा स्तर है। अभी तक गिरावट में खरीदने की रणनीति ने काम किया है। गैप को पकड़ने की रणनीति फेल रही है। 81.8 के मुकाबले डॉलर-रुपया 80.6 पर खुलेगा। 18050-18100 पर मिले तो निफ्टी को फिर खरीदें। 18400 के ऊपर निकलने पर निफ्टी में 18600+ के लक्ष्य संभव हैं। बैंक निफ्टी पर कमाई की रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि आज निफ्टी बैंक रिकॉर्ड हाई के ऊपर ही खुलेगा। फिर 600 अंकों के गैप अप को पकड़ने में फायदा नहीं है। 41,500-41,800 पर बैंक निफ्टी में नई खरीदारी करें। कल, HDFC बैंक में आखिरी घंटे में खरीदारी आई थी। SBI और ICICI बैंक में फिर खरीदारी आ सकती है।
बाजार पर क्या है एक्सपर्टस की राय
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि आमतौर पर जब किसी गिरावट के बाद हाई वेव कैंडल बनता है तो इससे निचले स्तरों से उछाल आने का संकेत माना जाता है। डेली चार्ट पर हायर टाप्स और हायर बॉटम जैसा पॉजिटिव चॉर्ट पैटर्न कायम है। गुरुवार के स्विंग लो को इस क्रम का नया हयर बॉटम माना जा सकता है। अब अगर निफ्टी 18100 को मजबूती के साथ पार कर लेता है तो फिर ये तेजी और बढ़ती नजर आ सकती है। निफ्टी के लिए 17950 पर इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है।
आइए डालते है एक नजर एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार ट्रेड पर।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
HDFC BANK- प्रकाश गाबा ने HDFC BANK में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1515 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1550 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Hero motocorp- मानस जयसवाल ने Hero motocorp में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2664 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2825 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
muthoot Finance- राजेश सातपुते ने muthoot Finance में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1080 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1160-1180 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
NAV Investment Research के Ashish Bahety की पसंद
kotak Mah Bank - आशीष बहेती ने kotak Mah Bank में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1940 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की पसंद
Bharat Forge - राजेश पालविया ने Bharat Forge में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 855 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 920-930 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।