Top Picks: बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 18200 के ऊपर टिकने की कोशिश में नजर आ रहा है। मेटल, FMCG, ऑटो शेयर बाजार को सहारा दे रहे हैं। हलांकि रियल्टी, IT दबाव बना रहे हैं। वहीं PSU बैंकों का लगातार 6वें दिन बाजार में जलवा जारी रखा है। यूको बैंक 5 दिनों में करीब 40 फीसदी भागा है जबकि IOB, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक में भी जोश नजर आ रहा है।
