Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जिनमें हो सकती है तगड़ी कमाई

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से मार्केट में एक अपसाइड बाउंस के संकेत मिलते हैं

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 10:26 AM
मानस जयसवाल ने bank of baroda में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 164 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 173 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Share Market- अच्छी शुरूआत के बाद बाजार में दबाव देखने को मिला। दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप स्मॉलकैप में ज्यादा रौनक नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी ने नया शिखर छुआ । पूरा फाइनेंशियल सेक्टर जोश में है। PSU बैंकों की फर्राटा रेस जारी है। दिग्गज SBI, BoB के साथ साथ PNB, केनरा जैसे बैंकों फुल जोश में नजर आ रहे है।

    CFO के इस्तीफे के बाद नायिका का शेयर दबाव में है। करीब 3% नीचे कारोबार कर रहा है। ऊंचाई से 60% करेक्ट हो चुका है। INOX ग्रीन की खराब लिस्टिंग हुई है। इश्यू प्राइस से 7% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है।

    नागराज शेट्टी की बाजार पर क्या है राय


    HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से मार्केट में एक अपसाइड बाउंस के संकेत मिलते हैं। मंगलवार को निफ्टी 18100 के पास स्थित अहम क्लस्टर सपोर्ट से ऊपर की तरफ बढ़त दिखा। ये एक पॉजिटिव मूव है। लगता है कि निफ्टी की शॉर्ट-टर्म गिरावट पर लगाम लग गया है। इसमें निचले स्तरों के एक अच्छी तेजी की संभावना दिख रही है। अब यहां से आने वाली कोई तेजी निफ्टी को 18450 पर स्थित हाल के स्विंग हाई की तरफ ले जा सकती है। इस लेवल को हासिल करने को बाद निफ्टी 18600+ का लेवल भी हासिल करता दिख सकता है। अब निफ्टी के लिए 18100 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है।

    आइए डालते है एक नजर एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार ट्रेड पर।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    Gail- प्रकाश गाबा ने Gail में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 90 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 94 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

    kotak mahindra bank- राजेश सातपुते ने kotak man bank में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1915 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1980 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

    bank of baroda- मानस जयसवाल ने bank of baroda में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 164 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 173 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।