Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जो करा सकते है जोरदार कमाई

Top Picks- नागराज शेट्टी का ये भी मानना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का है। निफ्टी हमें 18100-18200 की बाधा को तोड़ कर आगे बढ़ता दिख सकता है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 10:12 AM
Story continues below Advertisement
सीएनबीसी-आवाज एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Picks: बाजार में बुल्स का दबदबा बढ़ा है। चौथाई परसेंट से ज्यादा उछलकर निफ्टी 18 हजार 200 के पास पहुंचा है। SBI और ब्रिटानिया ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा एक परसेंट की मजबूती देखने को मिली है। मिडकैप में भी OUTPERFORMANCE कर रहा है। इस बीच दूसरी तिमाही में शानदार नतीजों के बाद SBI ने साढ़े 3 परसेंट की जोरदार छलांग लगाई है। बैंक का मुनाफा 74 परसेंट बढ़ा है। वहीं नतीजों के बाद BANK OF BARODA में 10 परसेंट का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शेयर वायदा का टॉप गेनर बना है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।

    HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक अच्छा पॉजिटिव कैंडल बनता दिखा है। ये बाजार में कंसोलीडेशन के बाद तेजी की कोशिश का संकेत है। डेली चार्ट पर छोटे आकार के हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न भी कायम दिख रहे हैं। अब गुरुवार के 17959 के लो को इस क्रम का नया हायर बॉटम माना जा सकता है। नागराज शेट्टी का ये भी मानना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का है। निफ्टी हमें 18100-18200 की बाधा को तोड़ कर आगे बढ़ता दिख सकता है। नियर टर्म में निफ्टी में 18500-18600 का लेवल मुमकिन है। निफ्टी के लिए 17950 पर पहला सपोर्ट है।

    आइए डालते है एक नजर एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार ट्रेड पर।


    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

    Ramco Cement- राजेश सातपुते ने रेमको सीमेंट में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 710 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 750-760 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    Arihant Capital की Kavita Jain की पसंद

    Siemens- कविता जैन ने सीमेंस में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2944 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3020-3060 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    UPL- प्रकाश गाबा ने यूपीएल में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 732 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 750 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

    Bajaj Finserv- मानस जयसवाल ने बजाज फिनसर्व में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1770 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1860 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    NAV Investment Research के Ashish Bahety की पसंद

    SBI- आशीष बहेती ने एसबीआई में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 580 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 630 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।