Top Stock Picks : ग्लोबल बाजारों से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सुस्ती की उम्मीद नजर आ रही है। निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जिसमें 24,000–24,050 पर तत्काल सपोर्ट है। मौजूदा मार्केट स्ट्रक्चर को बनाए रखने के लिए निफ्टी का इस जेन ऊपर बने रहना जरूरी होगा। ऊपर की तरफ, 24,300–24,400 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना हुआ है, जहां नई बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। बाजार पर तिमाही नतीजों और ग्लोबल घटनाओं का असर भी बना रहेगा, जिससे चुनिंदा शेयरों में ज्यादा उतार-चढ़ाव को मिल सकता है।
ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि ट्रेडर्स को बाजार खुलने पर आक्रामक पोजीशन लेने से बचना चाहिए और अहम टेक्निकल लेवल के आसपास कन्फर्मेशन का इंतजार करना चाहिए। जब तक निफ्टी मौजूदा दायरे से बाहर नहीं निकलता, तब तक अनुशासित और लेवल बेस्ड तरीका अपनाना ही बेहतर रणनीति होगी।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24278-24319 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24366-24391/24433 पर है। इसके लिए पहला बेस 24131-24080 पर और बड़ा बेस 24029-23977 पर है। एक्सपायरी रेंज में रही, लेकिन FIIs की इंडेक्स पोजिशनिंग अभी भी कमजोर है। FIIs की कैश में खरीदारी दिखी, लेकिन शॉर्ट जोड़े और पुट कवरिंग भी जोरदार रही, यह बड़ा निगेटिव है। ब्रेंट क्रूड $91.4 पर बना हुआ है, जो बाजार के लिए बड़ा निगेटिव फैक्टर है।
US हैंडओवर अच्छे रहे, लेकिन तेजी ज्यादातर AI शेयरों तक सीमित रही। नए मंथली कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत में, 24200 पर भारी कॉल और पुट राइटिंग है। 20 DEMA और 100 DEMA दोनों बेस-1 पर हैं, फिलहाल यहीं से सहारा है। बेस-1 के नीचे फिसलते ही बिकवाली बढ़ेगी और स्टॉप लॉस हिट का होने का खतरा रहेगा। इसलिए रजिस्टेंस-1 और बेस-1 पर फोकस रखें। ऊपर 24278-319 कठिन जोन है। यहां सावधानी के साथ कॉन्ट्रा ट्रेड का मौका है। सिर्फ 24319 के ऊपर बंद होने पर ही रजिस्टेंस-2 (200DEMA) की ओर तेजी संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58091-58283 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58522-58667/58889 पर है। इसके लिए पहला बेस 57619-57477 पर और बड़ा बेस 57233-57040/56854 पर है। फिलहाल यह 58200-58300 और 57500-57600 (20 DEMA) के बीच रेंज में फंसा हुआ है। बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है, लेकिन 58000 पर भारी कॉल और पुट राइटिंग हुई है।
प्राइस एक्शन/ऑप्शन डेटा रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज ट्रेड का संकेत दे रहे हैं। ब्रेंट क्रूड $91 के ऊपर जाने की कोशिश में है, जो बैंकिंग स्पेस के लिए बड़ा निगेटिव फैक्टर है। फिलहाल रणनीति रेंज ट्रेडिंग की रखें और बेस-1 के नीचे फिसलना बेहद अहम होगा। बेस-1 टूटने पर बिकवाली बढ़ सकती है और बेस-2 तक फिसलने की आशंका बनेगी। 58283 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही 200-250 अंकों की तेज़ी का रास्ता खुल सकता है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी आज अरबिंदो फार्मा में 1600 रुपए के टारगेट के लिए, 1560 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। गोदरेज प्रॉपर्टीज में भी इनकी 2200 रुपए के टारगेट के लिए, 2140 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।