जब तक निफ्टी 50, 25,400-25,450 के बैंड को फिर से हासिल नहीं कर लेता, तब तक और गिरावट का खतरा बना हुआ है। इमीडिएट सपोर्ट 24,800 के पास है, जिसके बाद नियर टर्म में सपोर्ट 24,600 पर है। यह बात SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को एक इंटरव्यू में कही है। उन्होंने बताया कि निफ्टी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार अपने 200-डे के EMA से नीचे गिर गया है। ब्रॉडर मार्केट और भी ज्यादा दबाव में है। शाह ने और क्या एक्सपर्ट एडवाइस दी और नए शुरू हो रहे सप्ताह में उनके टॉप स्टॉक आइडिया क्या हैं, आइए जानते हैं...
