Top Stock Picks : 22 जुलाई को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और मार्केट ब्रेथ भी कमजोर रही। NSE पर लगभग 2,120 शेयरों पर दबाव देखा गया, जबकि 875 शेयरों में बढ़त हुई। तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच,निकट भविष्य में बाजार में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24051-24110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24189-24221 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 23877-23931 पर और बड़ा बेस 23777/23809-23856 पर है।
कल 24080 के नीचे बिकवाली की रणनीति सफल रही,50 DEMA का टेस्ट भी हुआ FIIs/DIIs की कैश बिकवाली सीमित रही,लेकिन FIIs की F&O बिकवाली काफी बढ़ी। FIIs का नेट शॉर्ट 2.51 लाख के पार चला गया। बाजार में कमजोरी के संकेत बरकरार हैं। US हैंडओवर और $96 का क्रूड दोनों निगेटिव है। आज एक्सपायरी फैक्टर भी रहेगा। 24051-24110 के ऊपर जाने तक स्थिरता की उम्मीद नहीं है।
फिलहाल उछाल में बिकवाली की रणनीति रखें। पहले बेस-1 का टेस्ट संभव, यानी 50 DEMA के नीचे जाने का खतरा है। बेस-1 टूटने पर बेस-2 तक फिसलने की आशंका है, लेवल-टू-लेवल ट्रेड करें। बेस-1 से बेस-2 के बीच कभी भी तेज रिवर्सल संभव है,पोजिशन कैरी न करें
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57467-57641 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57881-58089 पर है। इसके लिए पहला बेस 56467/56610-56865 पर और बड़ा बेस 56177-56309 पर है। कल 20 DEMA के नीचे फिसला,50 DEMA (बेस-2) का लक्ष्य हासिल हुआ।
$96 का क्रूड रेट सेंसिटिव सेक्टर और खासकर बैंकिंग शेयरों के लिए बड़ा निगेटिव है। सेटअप कमजोर है,लेकिन 56865-56467 का जोन बेहद अहम है। बेस-1 में 50/100/200 DEMA तीनों मौजूद हैं,इसलिए यही सबसे मजबूत सपोर्ट जोन है। 57467-57641 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली की रणनीति रखें। बेस-1 पर शॉर्ट ट्रेड को चेक करें, बेस-1 टूटते ही गिरावट और बढ़ सकती है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं फिनबर्ग मैनेजमेंट (Finberg Management )की मधु बंसल। इनकी एजिस वोपाक टर्मिनल्स (Aegis Vopak Terminals) में 285 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 321 रुपए के टारेट के लिए खरीदारी की सलाह है। इंडसइंड बैंक में भी इनकी 1040 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1170 रुपए के टारेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।