Top Stock Picks : 22 जुलाई को बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और मार्केट ब्रेथ भी कमजोर रही। NSE पर लगभग 2,120 शेयरों पर दबाव देखा गया, जबकि 875 शेयरों में बढ़त हुई। तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच,निकट भविष्य में बाजार में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24051-24110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24189-24221 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 23877-23931 पर और बड़ा बेस 23777/23809-23856 पर है।
