Top technical picks : वीकली एक्सपायरी पर कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरकर 23500 के पार दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी नीचे से करीब 500 अंक सुधरा है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में भी खरीदारी दिख रही है। उधर इंडिया VIX करीब 6 फीसदी नीचे आया है। फिलहाल 10.30 बजे के आसपास निफ्टी 81.15 अंक या 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,510 के आसपास कारोबार कर रहा है।
