Top Technical Picks : आज 30 मार्च को मंथली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,099.59 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 72,483.63 पर और निफ्टी 324.40 अंक या 1.42 प्रतिशत गिरकर 22,495.20 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी करीब 1300 अंक की गिरावट आई है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में भी 2 फीसदी की गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 6 फीसदी उछलकर 28 के पार निकल गया है। PSU और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। दोनों इंडेक्स 2 से 2.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही फाइनेंशियल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी गिरावट है। लेकिन मेटल,तेल,गैस और सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
निफ्टी फार्मा/निफ्टी रेशियो चार्ट
फार्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। फार्मा शेयर मंथली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसने रेशियो चार्ट पर सितंबर 2020 के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस को पार किया है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।
AURO PHARMA: फार्मा में सबसे मजबूत
अरबिंदो फॉर्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर सबसे मजबूत फार्मा शेयर है। शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। 18 महीने का चैनल पार हो रहा है। कल 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। अप्रैल सीरीज में 87 फीसदी रोलओवर हुआ है। 3 दिनों से वायदा में लॉन्ग या शॉर्ट-कवरिंग हुई है।
IPCA LAB रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर दूसरा सबसे मजबूत फार्मा शेयर है। कमजोर बाजार में भी शेयर में अच्छा मोमेंटम है। 15 महीने के चैनल का ब्रेकआउट नजर आ रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। शेयर सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर है।
BHARTI AIRTEL: रिवर्सल के संकेत
BHARTI AIRTEL में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। शेयर 10 DEMA के पार निकल गया है। 20 DEMA के करीब पहुंच रह है। शुक्रवार को इसमें दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। शुक्रवार को 1.78 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी। वॉल्यूम एक साल की ऊंचाई पर है। अप्रैल सीरीज में 89 फीसदी रोलओवर देखने को मिला है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
BAJAJ FINERV: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर शेयर
BAJAJ FINERV चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। 5 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बन रहे हैं। शेयर 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर है। अक्टूबर 2020 के बाद शेयर 200 WMA के नीचे बंद नहीं हुआ है। शेयर में 5 हफ्ते से डिलिवरी बिकवाली दिख रही है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
MFSL: LOWER HIGHs, LOWER LOWs
MFSL में 5 हफ्ते से LOWER HIGHs, LOWER LOWs बन रहे हैं। शेयर ने 50 WMA का अहम स्तर तोड़ा है। इसके भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर हैं। अप्रैल सीरीज में 94% रोलओवर देखने को मिला है। वायदा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई है।
SONA BLW चार्ट पर बेहद कमजोर हो गया है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA टूटा है। शुक्रवार को शेयर में बड़ी डिलिवरी बिकवाली नजर आई। अप्रैल सीरीज में 92 फीसदी रोलओवर देखने को मिला है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।