Top Technical Picks : आज 30 मार्च को मंथली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,099.59 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 72,483.63 पर और निफ्टी 324.40 अंक या 1.42 प्रतिशत गिरकर 22,495.20 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी करीब 1300 अंक की गिरावट आई है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में भी 2 फीसदी की गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 6 फीसदी उछलकर 28 के पार निकल गया है। PSU और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। दोनों इंडेक्स 2 से 2.5 फीसदी फिसले हैं। साथ ही फाइनेंशियल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी गिरावट है। लेकिन मेटल,तेल,गैस और सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
