Top Technical Picks: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बढ़ी तेजी, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं किस्मत

Top Technical Picks: LTF में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मोमेंटम है। 50 WMA सपोर्ट से शेयर में खरीदारी आई है। शेयर 20 WEMA के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। निफ्टी MNC रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मंथली रेशियो चार्ट पर MNC इंडेक्स के शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : GRASIM में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। 20 DEMA के सपोर्ट पर खरीदारी आई है। शेयर 50 DMA के पार निकला है

Top Technical Picks : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी का मोमेंटम बढ़ा है। निफ्टी करीब 130 प्वाइंट चढ़कर 24500 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी करीब 600 प्वाइंट के उछाल के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 4 फीसदी नीचे आया है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 684.72 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 79,205.02 पर और निफ्टी 185.95 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 24,550.80 पर दिख रहा था।

रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। 3 फीसदी के उछाल के साथ फीनिक्स का शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही लोढ़ा,प्रेस्टीज और गोदरेज प्रॉपर्टीज 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। डिफेंस,सरकारी बैंक और मेटल शेयरों में भी रौनक है।

टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर


निफ्टी MNC/निफ्टी रेशियो चार्ट

निफ्टी MNC रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मंथली रेशियो चार्ट पर MNC इंडेक्स के शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। यह मंथली रेशियो चार्ट पर 27 साल का ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस पार करने के कगार पर है। निफ्टी MNC इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।

सीमेंस एनर्जी:MNC इंडेक्स में सबसे मजबूत

सीमेंस एनर्जी रिलेटिव स्ट्रेंथ/मल्टी टाइमफ्रेम पर MNC इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 8 दिनों से शेयर में HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। शेयर 200 DMA के भी पार निकल रहा है। इसके भाव 4 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है।

HITACHI ENERGY:शानदार ब्रेकआउट

HITACHI ENERGY में तेजी का जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। 3 हफ्ते से शेयर में HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। इसमें 21 महीने के राइजिंग चैनल का ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर का भाव नए शिखर पर पहुंचा है। पिछले 4 में से तीन दिन वायदा लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।

PFC: चैनल ब्रेकआउट

इस शेयर में लगातार चौथे हफ्ते तेजी का अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 21 महीने के चैनल का ब्रेकआउट भी देखने को मिला है। 4 हफ्ते से इसमें अच्छी डिलिवरी खरीदारी हो रही है। भाव एक साल के शिखर पर पहुंचे हैं। वायदा में 4 दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।

LTF: तेजी का मोमेंटम

LTF में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मोमेंटम है। 50 WMA सपोर्ट से शेयर में खरीदारी आई है। शेयर 20 WEMA के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। PCR एक तिमाही की ऊंचाई पर है। पिछले तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग दिखी है।

GRASIM: ब्रेकआउट के कगार पर

GRASIM में तेजी का मोमेंटम लौट रहा है। 20 DEMA के सपोर्ट पर खरीदारी आई है। शेयर 50 DMA के पार निकला है। अब यह शेयर 100 DMA पार करने के कगार पर है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

KALYAN JEWELLERS: चार्ट पर कमजोर

चार्ट पर शेयर कमजोर लग रहा है। तीन दिनों से शेयर में दबाव दिख रहा है। शेयर 10 DMA और 100 DMA के नीचे फिसल गया है। यह 20 DEMA भी तोड़ने के कगार पर है। 3 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा है।

Silver Gold Price Today : सोने-चांदी में मुनाफावसूली हावी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।