Top Technical Picks : बाजार की चाल सपाट, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इस शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा
Top Technical Picks: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। निफ्टी ने 23,260 पर हायर बॉटम बनाया है। बैंक निफ्टी ने 52,800 पर हायर बॉटम बनाया है। FIIs ने भी कैश और फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। बाजार का सेंटिमेंट अब काफी सुधर चुका है
Top Technical Picks : ZYDUS LIFE में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। शेयर में लगातार चौथे हफ्ते तेजी देखने को मिली है। 21 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है
Top Technical Picks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने अपने सभी शुरुआती नुकसानों की भरपाई कर ली है और अब Nifty लगभग 24,070 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी ऊपर है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में इटरनल,हिंडाल्को,कोल इंडिया,ONGC और इंफोसिस शामिल हैं। जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर,एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,टाटा कंज्यूमर,सन फार्मा और भारती एयरटेल शामिल हैं। सेक्टर्स की बात करें तो IT,मेटल,टेलीकॉम,मीडिया और बैंकिंग सेक्टर में से हर एक में 0.5 फीसदी की बढ़त दिख रही है। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा शेयरों में कुछ बिकवाली देखने को मिल रही है।
बाजार में अब क्या करें?
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। निफ्टी ने 23,260 पर हायर बॉटम बनाया है। बैंक निफ्टी ने 52,800 पर हायर बॉटम बनाया है। FIIs ने भी कैश और फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। बाजार का सेंटिमेंट अब काफी सुधर चुका है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी ठीक-ठाक रैली हुई है। बस एक रिस्क है कि US या ईरान कुछ नया बखेड़ा ना खड़ा कर दें। अब सारी नजर होर्मुज और कच्चे तेल पर है। अगर कच्चा तेल $90 के नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब बड़ी गिरावट तेल के $105-110 के ऊपर जाने पर ही होगी। रुपए ने भी शायद एक बॉटम बना लिया है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब हर गिरावट में खरीदारी करें। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अब शायद एक बड़ा मूव आए। रेट सेंसिटिव सेक्टर्स अब तेजी में हैं। बैंक,NBFC,ऑटो,एविएशन और रियल एस्टेट में अच्छे शेयर लीड करेंगे। बैंक निफ्टी में 57,000 तक का भी रास्ता खुलेगा। जब तक बाजार ना कहे,अब शॉर्ट ना करें। बड़ा पैसा अब गिरावट में खरीदारी करके बन रहा है।
अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
पीएसयू बैंक/निफ्टी रेशियो चार्ट
पीएसयू बैंक शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। PSU बैंक शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसमें 8 महीने के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 12 शेयर शामिल किए गए हैं।
UNION BANK: शानदार रिवर्सल
UNION BANK रिलेटिव स्ट्रेंथ पर सरकारी बैंकों के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। इसमें 200 DMA के अहम सपोर्ट पर खरीदारी लौटी है। एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA पार हुआ है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में पिछले 3 दिनों से शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल रही है। जून सीरीज में अब तक 83% रोलओवर हुआ है।
5 दिनों से BANK OF INDIA में तेजी का मोमेंटम है। 50 DMA और 200 DMA सपोर्ट पर खरीदारी आई है। शेयर एक ही कैंडल में 20 DEMA भी पार करने में कामयाब रहा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग हुई है।
BAJAJ FINANCE: जोरदार ब्रेकआउट
शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA और 100 DMA पार हुआ है। शेयर में अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। पिछले 6 में से 5 दिन लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है। जून सीरीज में 96% रोलओवर हुआ है।
TMPV: ब्रेकआउट के कगार पर
शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। लगातार 5वें दिन शेयर में तेजी आई है। 6 महीने बाद शेयर 200 DMA पार करने के कगार पर है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर हैं। वायदा में पिछले तीन दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
ZYDUS LIFE: चैनल ब्रेकआउट
ZYDUS LIFE में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। शेयर में लगातार चौथे हफ्ते तेजी देखने को मिली है। 21 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग हुई है। जून सीरीज में 83% रोलओवर हुआ है।
OBEROI REALTY: ब्रेकआउट के कगार पर
शेयर में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी है। डेढ़ साल का चैनल पार होने के कगार पर है। शेयर 100 WMA पार करने की ओर बढ़ा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में लगातार 5 दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।