Get App

Top Technical Picks : बाजार की चाल सपाट, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इस शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा

Top Technical Picks: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। निफ्टी ने 23,260 पर हायर बॉटम बनाया है। बैंक निफ्टी ने 52,800 पर हायर बॉटम बनाया है। FIIs ने भी कैश और फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। बाजार का सेंटिमेंट अब काफी सुधर चुका है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 26, 2026 पर 12:01 PM
Top Technical Picks : बाजार की चाल सपाट, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इस शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा
Top Technical Picks : ZYDUS LIFE में तेजी का जोरदार मोमेंटम है। शेयर में लगातार चौथे हफ्ते तेजी देखने को मिली है। 21 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है

Top Technical Picks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने अपने सभी शुरुआती नुकसानों की भरपाई कर ली है और अब Nifty लगभग 24,070 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी ऊपर है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में इटरनल,हिंडाल्को,कोल इंडिया,ONGC और इंफोसिस शामिल हैं। जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर,एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,टाटा कंज्यूमर,सन फार्मा और भारती एयरटेल शामिल हैं। सेक्टर्स की बात करें तो IT,मेटल,टेलीकॉम,मीडिया और बैंकिंग सेक्टर में से हर एक में 0.5 फीसदी की बढ़त दिख रही है। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा शेयरों में कुछ बिकवाली देखने को मिल रही है।

बाजार में अब क्या करें?

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। निफ्टी ने 23,260 पर हायर बॉटम बनाया है। बैंक निफ्टी ने 52,800 पर हायर बॉटम बनाया है। FIIs ने भी कैश और फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की है। बाजार का सेंटिमेंट अब काफी सुधर चुका है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी ठीक-ठाक रैली हुई है। बस एक रिस्क है कि US या ईरान कुछ नया बखेड़ा ना खड़ा कर दें। अब सारी नजर होर्मुज और कच्चे तेल पर है। अगर कच्चा तेल $90 के नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब बड़ी गिरावट तेल के $105-110 के ऊपर जाने पर ही होगी। रुपए ने भी शायद एक बॉटम बना लिया है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब हर गिरावट में खरीदारी करें। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अब शायद एक बड़ा मूव आए। रेट सेंसिटिव सेक्टर्स अब तेजी में हैं। बैंक,NBFC,ऑटो,एविएशन और रियल एस्टेट में अच्छे शेयर लीड करेंगे। बैंक निफ्टी में 57,000 तक का भी रास्ता खुलेगा। जब तक बाजार ना कहे,अब शॉर्ट ना करें। बड़ा पैसा अब गिरावट में खरीदारी करके बन रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें