Get App

Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे ये शेयर और सेक्टर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Top Technical Picks: EMS शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। 6 फीसदी चढ़कर PG इलेक्ट्रोप्लास्ट वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डिक्सन,अंबर और सिरमा में भी 3-4 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। रेलवे की दो सरकारी कंपनियां RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 10:50 AM
Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे ये शेयर और सेक्टर, इनसे हरगिज न चूके नजर
Technical Picks : एक साथ 2 IPL टीम बड़ी वैल्यूएशन पर बिकी हैं। RCB 16,700 करोड और राजस्थान रॉयल्स 15,000 करोड़ में बिकी है। IPL अब दुनिया की सबसे बड़ी लीग्स में शामिल हो रहा है

Stock Market news: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीद और क्रूड में नरमी से बाजार में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट उछलकर 23200 के पार नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट उछला है। मिडकैप और स्मॉलकैप 2 फीसदी उछाल के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रियल्टी शेयरों में आज जोरदार तेजी है। गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में रिकवरी से हिंदुस्तान जिंक और मुथूट फाइनेंस करीब 4 फीसदी भागे हैं। वहीं क्रूड में नरमी से PIDILITE में भी तेजी। अशोक लेलैंड और डेल्हीवरी में भी मजबूती दिख रही है।

EMS शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। 6 फीसदी चढ़कर PG इलेक्ट्रोप्लास्ट वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डिक्सन,अंबर और सिरमा में भी 3-4 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। रेलवे की दो सरकारी कंपनियां RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वित्त मंत्री ने बजट में PSU मर्जर का ऐलान किया था।

टेक्निकल चार्ट पर खास दिख रहे शेयर और सेक्टर

कैपिटल मार्केट/निफ्टी रेशियो चार्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें