Top Technical Picks : पश्चिम एशिया में फिर तनाव और कच्चे तेल के उछाल से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 160 प्वाइंट फिसलकर 24000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट कमजोर दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। आज रियल्टी में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। रियल्टी इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। साथ ही प्राइवेट बैंक और NBFCs में भी गिरावट है। लेकिन चुनिंदा डिफेंस,IT और कैपिटल मार्केट में खरीदारी दिख रही है। कच्चे तेल में उछाल और इंपोर्टस की ओर से डॉलर डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 95 रुपए 39 पैसे के स्तर पर पहुंच गया है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
निफ्टी फार्मा/निफ्टी रेशियो चार्ट
निफ्टी फार्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। फार्मा शेयर मंथली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसमें मंथली रेशियो चार्ट पर 10 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस दिख रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।
LAURUS LABS: फार्मा में सबसे मजबूत
लारेस लैब रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर फार्मा इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। इसमें 10 WEMA के पुलबैक से अच्छी खरीदारी नजर आई है। शेयर के भाव नए शिखर पर पहुंचे हैं। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
LUPIN: ब्रेकआउट के कगार पर
ल्यूपिन फार्मा इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 10 WEMA के छोटे पुलबैक से खरीदारी लौटी है। दो महीने की छोटी रेंज से ब्रेकआउट की कोशिश हुई है। स्टॉक डेढ़ साल के चैनल से ब्रेकआउट के कगार पर है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर हैं। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
ADANI PORT: शानदार ब्रेकआउट
अदाणी पोर्ट के शेयर में तेजी का शानदार मोमेंटम दिख रहा है। 5 हफ्ते से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। दो साल के राइजिंग चैनल से ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर के भाव नए शिखर पर पहुंचे है। इसमें 6 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। कल 4.82 करोड़ से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी उठी। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
शेयर में रिवर्सल की अच्छी कोशिश हुई है। 100 DMA सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है। शेयर कल 10 DEMA के ऊपर बंद हुआ और 20 DEMA भी छूने में कामयाब
रहा। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
KFIN TECH: चार्ट पर कमजोर
KFIN TECH का शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। 100 DMA के रजिस्टेंस से बिकवाली आई है। शेयर 20 DEMA, 50 DMA के नीचे भी फिसला है। भाव
एक महीने के निचले स्तर पर हैं। वायदा में दो दिनों से तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है।
इंडियन बैंक: लोअर हाईज, लोअर लोज
यह शेयर चार्ट पर काफी कमजोर दिख रहा है। पिछले 4 हफ्ते से शेयर में दबाव है। पिछले हफ्ते की बिकवाली के बाद फॉलोथ्रू गिरावट आई है। भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वायदा में तीन दिनों से जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।