Top Technical Picks : पश्चिम एशिया में फिर तनाव और कच्चे तेल के उछाल से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 160 प्वाइंट फिसलकर 24000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट कमजोर दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। आज रियल्टी में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। रियल्टी इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। साथ ही प्राइवेट बैंक और NBFCs में भी गिरावट है। लेकिन चुनिंदा डिफेंस,IT और कैपिटल मार्केट में खरीदारी दिख रही है। कच्चे तेल में उछाल और इंपोर्टस की ओर से डॉलर डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 95 रुपए 39 पैसे के स्तर पर पहुंच गया है।
