Top Technical Picks: बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। 12.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 117.38 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 77,135.17 पर और निफ्टी 63.15 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 24,095.95 पर दिख रहा था। आज के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया। अब सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। लार्सन एंड टुब्रो, ONGC और टाइटन जैसी बड़ी कंपनियों में बिकवाली ने बढ़त को सीमित कर दिया,जबकि फार्मा,प्राइवेट बैंक और ब्रॉडर मार्केट बेहतर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1-1 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। वहीं, FMCG, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर दबाव में नजर आ रहे हैं।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
निफ्टी कैपिटल मार्केट/निफ्टी रेशिय चार्ट
निफ्टी कैपिटल मार्केट शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSEके सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। NIFTY INDIA SELECT 5 CORPORATE GROUPS इंडेक्स, निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहा है। इसमें वीकली रेशियो चार्ट पर डेढ़ साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस नजर आ रहा है। निफ्टी कॉर्प MAATR इंडेक्स देश के 5 सबसे बड़े कारोबारी समूहों के शेयरों का इंडेक्स है। MAATR में MAHINDRA, ADITYA BIRLA, ADANI, TATA ओर RELIANCE समूह के शेयर शामिल हैं। निफ्टी कॉर्प MAATR इंडेक्स में 42 शेयर शामिल किए गए हैं।
M&M: तेजी का जोरदार मोमेंटम
M&M कॉर्प MAATR इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। इसमें एक ही कैंडल में 20 DEMA और 50 DMA पार हुआ है। 3 महीने बाद शेयर 50 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।
एसबीआई रिलेटिव स्ट्रेंथ पर सबसे मजबूत सरकारी बैंकों में से एक है। इसमें वीकली चार्ट पर रिवर्सल के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। शेयर में 20 WEMA के सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है। कल निचले स्तरों पर शेयर में अच्छी खरीदारी आई। OI एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। पुट कॉल रेश्यो 0.68 पर ओवरसोल्ड के संकेत दे रहे हैं।
NAM INDIA: ब्रेकआउट के कगार पर
NAM INDIA के शेयर में तेजी का अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इसमें 4 हफ्ते से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। डेढ़ साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। शेयर नए शिखर के जोन में पहुंचा है। पिछले 6 में से 5 दिन वायदा में शॉर्ट-कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।
यह चार्ट पर बेहद कमजोर शेयर है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA, 200 DMA टूटा है। शेयर में बड़ी डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। शेयर में जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है। पिछले 4 में से तीन दिन शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा है।
UNO MINDA: चार्ट पर कमजोर
यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA तोड़ा है। 5 दिनों से शेयर में दबाव दिख रहा है। दो दिनों से लॉन्ग अनवाइंडिंग के बाद शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।