Top Trades For Today: इन शेयरों का टेक्निकल सेटअप नजर आ रहा शानदार, न चूके नजर

Top Trades For Today: मानस जायसवाल की फेडरल बैंक में खरीदारी की सलाह है। Mirae Asset Sharekhan सौमिल मेहता को संवर्धन मदरसन का शेयर अच्छा लग रहा है। राजेश सतपुते के नजर एक्साइड पर है। स्टॉक में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
Top Trades For Today: Pankaj Randad की BHEL के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है। स्टॉक का चार्ट काफी अच्छा है। इसकी वॉल्यूम एक्टिविटी भी काफी अच्छी दिख रही है

Top Trades For Today : बाजार में आज कमजोरी का माहौल है फिर भी कुछ शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे शेयरों की लिस्ट में शामिल पहला शेयर बताते हुए प्रकाश गाबा डॉट कॉम के प्रकाश गाबा ने कहा कि उनको एसबीआई का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। इसने अच्छा बेस बना लिया है। अभी यह शेयर 1067 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक में 1060 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। टारगेट होगा 1080 रुपए का। अगले हफ्ते तक ये शेयर 1100 रुपए तक भी जा सकता है।

मानसजायसवाल डॉट कॉम के मानस जायसवाल की फेडरल बैंक में खरीदारी की सलाह है। पिछले दो दिनों में इस शेयर में छोटा सा करेक्शन देखने को मिला है। लेकिन आज इसमें सुधार दिख रहा है। स्टॉक में 290 रुपए का रेजिस्टेंस था वह आज टूटता दिखा है। स्टॉक में बेहतर वॉल्यूम भू देखने को मिला है। शेयर अपने पिछले हाई की तरफ जाता दिख सकता है। इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी की सलाह है। 288 रुपए का स्टॉपलॉस रखें। स्टॉक में 297 रुपए के टारगेट मुमकिन हैं।

अगर फेडरल बैंक में ऑप्शन के जरिए खेलना चाहते हैं तो अप्रैल की 290 रुपए का कॉल जो 8.25 रुपए के आसपास ट्रेड हो रहा है, 5.90 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें। टारगेट 12.50 रुपए का रखें।


Mirae Asset Sharekhan सौमिल मेहता को संवर्धन मदरसन का शेयर अच्छा लग रहा है। इस शेयर में ऊपर की तरफ डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन टूटी है। स्टॉक में आया बाउंस और ऊपर तक जा सकता है। स्टॉक का मीडियम टर्म आउटलुक भी अच्छा लग रहा है। स्टॉक में 117 के स्टॉप लॉस के साथ 129 के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह होगी।

Pankaj Randad की BHEL के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है। स्टॉक का चार्ट काफी अच्छा है। इसकी वॉल्यूम एक्टिविटी भी काफी अच्छी दिख रही है। स्टॉक में 285 रुपए की रेंज में खरीदारी करें। 280 रुपए का छोटा स्टॉप लॉस रखें। इसमें 295 रुपए तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

राजेश सतपुते के नजर एक्साइड पर है। स्टॉक में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। ये मोमेंटम आगे भी कायम रह सकता है। स्टॉक का पोजीशनल टारगेट 350 रुपए का है। लेकिन आज की ट्रेंडिग के नजर से देखें तो इसमें 336-340 रुपए का टारगेट मिल सकता है। इस ट्रेड के लिए 320 रुपए का स्टॉप लॉस मेंटेन करें।

 

Silver Gold Price Today : 8% से ज़्यादा उछला कच्चा तेल, सोने-चांदी में सुस्ती, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।