Top Trading Ideas: कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर भारी पड़ा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 25900 के करीब पहुंचा। इंफोसिस, रिलायंस, ICICI BANK और L&T ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। इधर रियल्टी और मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे फिसले। मेटल में हिंदुस्तान जिंक और SAIL दो परसेंट की गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। वहीं चुनिंदा डिफेंस, सरकारी बैंक शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है।
