Get App

रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, 3-4 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top trading ideas: निफ्टी 50 इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। कल एक और कारोबारी सत्र में हायर हाईज और हायर लोज बनता दिखा। ये बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत है। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले सत्रों में ये रैली जारी रहेगी और निफ्टी 50 इंडेक्स 19100-19200 के स्तर की ओर बढ़ता दिखेगा

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 8:52 PM
रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, 3-4 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
सीएमएस इंफो सिस्टम्स में 344 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 410 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Top trading ideas-कई कोशिशों के बाद निफ्टी 50 इंडेक्स अंततः अपने पिछले ऑलटाइम हाई को पार करने में कामयाब रहा और कल 28 जून को 19011.25 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कल जून वायदा की एक्सपायरी का दिन भी था। बाजार को सभी सेक्टरों में आई खरीदारी से सपोर्ट मिला था। मेटल और फार्मा कल के सितारे थे। इन इंडेक्सों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स ने इंट्राडे में 64050.44 की नई ऊंचाई हासिल की थी और 499.39 अंक बढ़कर 63915.42 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 इंडेक्स ने कल शुरुआती कारोबार में ही 18900 के अहम रजिस्टेंस को पार कर लिया और पूरे सत्र के दौरान पॉजिटिव जोन में बना रहा, हालांकि कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिली। कारोबार के अंत में निफ्टी 154.7 अंकों की बढ़त के साथ 18,972.10 के रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इसमें लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त का सिलसिला जारी रहा।

निफ्टी 50 इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। कल एक और कारोबारी सत्र में हायर हाईज और हायर लोज बनता दिखा। ये बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले सत्रों में ये रैली जारी रहेगी और निफ्टी 50 इंडेक्स 19100-19200 के स्तर की ओर बढ़ता दिखेगा। हालांकि इन स्तरों को पार करने के बाद थोड़ी मामूली मुनाफावसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अब निफ्टी के लिए 18800-18700 पर सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें