Top Trading Ideas: बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 26100 के करीब पहुंचा। 27 सितंबर 2024 के बाद आज सबसे ऊंचा INTRADAY HIGH लगाया। बैंक निफ्टी फ्लैट रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप आज कर OUTPERFORM रहे हैं। इस बीच कैपिटल मार्केट शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा । कैपिटल मार्केट में डेढ़ से तीन परसेंट चढ़े। BSE, CDSL और IEX, साथ ही डिफेंस और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिला। वहीं रियल्टी और फार्मा में आज दबाव देखने को मिली। सिटी के डाउनग्रेड के बाद बायोकॉन का शेयर 4% गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना।
