Top trading ideas: अगले 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन 10 स्टॉक्स पर रहे नजर

Top trading ideas: निफ्टी के लिए 17600-17700 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें 17800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। हम बाजार के वर्तमान मूवमेंट के साथ आशावादी बने हुए हैं। ट्रेडरों को इंडेक्स में लॉन्ग पोजीशन जोड़ने के लिए किसी गिरावट का उपयोग करने की सलाह होगी

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
डीएलएफ में 364 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top trading ideas: 6 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी अपने 1 महीने के हाई पर जाता दिखा। वहीं, सेंसेक्स 60000 के साइकोलॉजिकल लेवल के करीब आता दिखा। आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों पर बढ़त रोकने से बाजार को राहत मिलती दिखी। निफ्टी पिछले हफ्ते निफ्टी सप्ताहिक आधार पर 239 अंक यानी 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17599 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन हायर हाइज और हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। मोमेंटम इंडीकेटर RSI की तरफ से पॉजिटिल क्रॉसओवर के साथ निफ्टी अपने 50-day EMA के ऊपर चला गया है। ये बाजार में तेजी के ट्रेंड का संकेत है।

    बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17600-17800 के जोन में रजिस्टेंस है। अगर ये बाधा टूट जाती है तो फिर निफ्टी 18,000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहींस नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17500-17300 और 17200 पर सपोर्ट है।

    एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है इस समय आत्मसंतुष्ट होकर बैठने को जरूरत नहीं है क्योंकि अब तक की तेज रैली के बाद अब बाजार में एक करेक्शन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अब शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 17500-17400 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17200 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट है।


    ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17600-17700 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें 17800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। हम बाजार के वर्तमान मूवमेंट के साथ आशावादी बने हुए हैं। ट्रेडरों को इंडेक्स में लॉन्ग पोजीशन जोड़ने के लिए किसी गिरावट का उपयोग करने की सलाह होगी।

    टेक्निकल एनालिस्ट और ट्रेडर अमित सेठ का मानना है कि निफ्टी के लिए 17200 -17300 के जोन में मजबूत सपोर्ट है। इसके अलावा राइजिंग 20 डे ईएमए 17293 पर स्थित है। अगर बाजार में इन सपोर्ट स्तरों की तरफ कोई गिरावट आती है तो ये अच्छे रिस्क रिवॉर्ड के साथ नई लॉन्ग पोजीशन बनाने का अच्छा मौका होगा। तकनीकी नजरिए से देखें तो एक हल्का पुलबैक और कंसोलीडेशन निफ्टी के लिए एक अच्छा संकेत होगा और अप्रैल में नया हाई लगाने में निफ्टी की सहायता करेगा।

    एक्सपर्ट्स के सुझाए टॉप 10 ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की पसंद

    BHEL: Buy | LTP: Rs 71 | बीएचईएल में 65 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 78 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Bajaj Finance: Buy | LTP: Rs 5,932 | बजाज फाइनेंस में 5700 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 6550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Raymond: Buy | LTP: Rs 1,243 | रेमंड में 1180 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1450 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

    DLF: Buy | LTP: Rs 383 | डीएलएफ में 365 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 408 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 6.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Larsen & Toubro: Buy | लार्सन एंड ट्यूब्रो में 2185 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2340 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    म्यूचुअल फंड्स के पसंदीदा 14 मिड-कैप स्टॉक्स जो करा सकते हैं छप्पर फाड़ कमाई, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

    बोनांजा पोर्टफोलियो के मितेश कारवा की पसंद

    KEC International: Buy | LTP: Rs 468 | केईसी इंटरनेशनल में 445 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 505 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Coromandel International: Buy | LTP: Rs 923 | कोरोमंडल इंटरनेशनल में 890 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 970 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    CDSL: Buy | LTP: Rs 974 | सीडीएसएल में 913 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1080 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीणा की पसंद

    DLF: Buy | LTP: Rs 383 | डीएलएफ में 364 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 425 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    HG Infra Engineering: Buy | LTP: Rs 845 | एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग में 780 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 940 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 11 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Finolex Cables: Buy | LTP: Rs 864 | फिनोलेक्स केबल में 798 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।