Top trading ideas: 6 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी अपने 1 महीने के हाई पर जाता दिखा। वहीं, सेंसेक्स 60000 के साइकोलॉजिकल लेवल के करीब आता दिखा। आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों पर बढ़त रोकने से बाजार को राहत मिलती दिखी। निफ्टी पिछले हफ्ते निफ्टी सप्ताहिक आधार पर 239 अंक यानी 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17599 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन हायर हाइज और हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। मोमेंटम इंडीकेटर RSI की तरफ से पॉजिटिल क्रॉसओवर के साथ निफ्टी अपने 50-day EMA के ऊपर चला गया है। ये बाजार में तेजी के ट्रेंड का संकेत है।
