Top Trading Picks: मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में बुल्स का जोश HIGH पर रहा निफ्टी 135 प्वाइंट की तेजी के साथ 25900 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी करीब 300 प्वाइंट ऊपर चढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFORM कर रहे हैं। अच्छे नतीजों के बाद SBI लाइफ का शेयर भागा है। 3 परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। ऊधर कमजोर नतीजों से SBI कार्ड वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। वहीं खराब Q2 से ZEN TECH में 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई।
