Top Trading Picks: निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23700 के पार, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Top Trading Picks:आज की तेजी की अगुवाई IT शेयरों ने की है जबकि मिड और स्मॉल कैप भी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। India VIX में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है जो सोमवार को आई तेजी के बाद अब बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर बनी चिंताओं में आई कमी को दर्शाता है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Top Trading Picks: बैंक निफ्टी में भी लोअर लेवल से बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में अभी भी रेजिस्टेंस से काफी दूर है। यह फिर से बुलिश तभी होगा जब 54,200 के ऊपर निकलेगा। उससे पहले यहां पर फ्रेश लॉन्ग नहीं लेना चाहिए

Top Trading Picks : आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी है। बाजार को IT शेयरों में आई जोरदार तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद मिले अच्छे ग्लेबल संकेतों से सहारा मिल रहा। सुबह 9:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 401.93 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,716.97 पर और निफ्टी 112.55 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,762.50 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ पूरी तरह से पॉजिटिव है। 720 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,108 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

आज की तेजी की अगुवाई IT शेयरों ने की है जबकि मिड और स्मॉल कैप भी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। India VIX में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है जो सोमवार को आई तेजी के बाद अब बाजार में उतार-चढ़ाव (volatility) को लेकर बनी चिंताओं में आई कमी को दर्शाता है।

आज क्या हो रणनीति?


बाजार की चाल पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कल बाजार में शुरुआत में बड़ा गैप डाउन देखने को मिला था। लेकिन उस गैप डाउन के बावजूद निफ्टी ने पिछले लो ब्रेक नहीं किया और बाद में आई अच्छी रिकवरी में 10 डे मूविंग एवरेज के आसपास क्लोज हुआ है। यह काफी अच्छा संकेत है। अब जरूरी यह है कि निफ्टी एक बार फिर 10 डे और 20 डे मूविंग एवरेज को रीगेन कर ले। निफ्टी अगर 23,850 के लेवल को फिर से हासिल कर लेगा तो शायद वापस 24,24,300 की रेंज में आ जाएगा। ऐसे में अगर किसी के पास लॉन्ग पोजीशन है तो पोजीशन को होल्ड करें। फिलहाल 23,250 का स्टॉप लॉस लगा के रखें। लेकिन अगर निफ्टी 24850 के ऊपर निकले तो आप अग्रेसिव खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन उस केस में आपको स्टॉप लॉस 23,600 का लगाना होगा।

बैंक निफ्टी में भी लोअर लेवल से बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में अभी भी रेजिस्टेंस से काफी दूर है। यह फिर से बुलिश तभी होगा जब 54,200 के ऊपर निकलेगा। उससे पहले यहां पर फ्रेश लॉन्ग नहीं लेना चाहिए।

Trading Plan: क्या रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच Nifty फिर से हासिल कर पाएगा 23,800 का लेवल और Bank Nifty 54000 की ओर बढ़ेगा?

मानस जायसवाल के आज के लिए पसंदीदा शेयर

मानस जायसवाल ने कहा कि उनका आज के लिए पहला पिक है पर्सिस्टेंट सिस्टम्स। इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह होगी। अगर आप देख तो कल आईटी ने काफी बढ़िया परफॉर्म किया। मिड कैप में ज्यादा बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला। पर्सिस्टेंट में 10 और 20 डे मूविंग एवरेज को रीगेन कर लिया। यहां पर रैली जारी सकती है। 5050 रुपए के टारगेट के लिए पर्सिस्टेंट में खरीदारी करेंगे। इसके लिए 4790 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना होगा।

मानस जायसवाल का दूसरा पसंदीदा स्टॉक है JSW एनर्जी। यहां पर भी निचले स्तरों से खरीदारी आती दिखी है। स्टॉक ने 200 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लिया और 50 डे मूविंग एवरेज को फिर से हासिल कर लिया है। यहां पर अभी और रिकवरी देखने को मिलेगी। इस स्टॉक में 550 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करेंगे। 519 रुपए पर स्टॉप लॉस लगा के रखने की सलाह होगी।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।