Get App

Top trading picks : बाजार अभी भी मंदड़ियों के शिकंजे में, इस कमजोरी में भी करनी है कमाई तो इन शेयरों पर रहे नजर

Stock picks : राहुल ने कहा कि ये बाजार अभी भी मंदड़ियों के शिकंजे में है। ऑप्शन में अभी भी 2.25 लाख शॉर्ट्स हैं। साथ ही कैश में ऑप्शन के आंकड़े निगेटिव से पॉजिटिव नहीं हुए हैं। आने वाले निवेश के आधार पर भी देखें तो मार्केट का सेटअप कमजोर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 11:28 AM
Top trading picks : बाजार अभी भी मंदड़ियों के शिकंजे में, इस कमजोरी में भी करनी है कमाई तो इन शेयरों पर रहे नजर
Market setup : राहुल ने कहा कि अभी तक आईटी ने अपने को संभाला हुआ था। शुक्रवार को नैस्डैक में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज इसका असर भारतीय आईटी शेयरों पर भी दिख रहा है

Stock market: मार्केट के टेक्निकल टेक्सचर पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि जिस हिसाब से पिछले हफ्ते निफ्टी 500 ने ब्रेकडाउन दिया, वहां पर भी हेड एंड शोल्डर पैटर्न का ब्रेडडाउन हुआ है। अब तक ब्रॉडर मार्केट संभला हुआ था लेकिन अब लगता है कि निफ्टी 23500 के नीचे 23200 तक जा सकता है। वहीं, बैंक निफ्टी 200 डे मूविंग एवरेज के नीचे 1000 अंक गिर सकता है। आज के सेशन में इसका आउट परफॉर्मेंस जरूर है लेकिन अगर 50000 के नीचे ब्रेक डाउन आता है तो बैंक निफ्टी में भी तेज गिरावट आएगी। ऐसे में इसमें 49000-48800 का स्तर देखने को मिल सकता है।

राहुल ने आगे कहा कि ये बाजार अभी भी मंदड़ियों के शिकंजे में है। ऑप्शन में अभी भी 2.25 लाख शॉर्ट्स हैं। साथ ही कैश में ऑप्शन के आंकड़े निगेटिव से पॉजिटिव नहीं हुए हैं। आने वाले निवेश के आधार पर भी देखें तो मार्केट का सेटअप कमजोर है। इसके अलावा सभी अहम इंडेक्स शुक्रवार को अपने 40 डे मूविंग एवरेज से नीचे बंद हुए थे। मोटा मोटी मार्केट का व्यू उछाल में बिकवाली वाला है। जब तक निफ्टी में 23800 का स्तर पार नहीं होता किसी भी उछाल को पुट्स में खरीदारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों का शॉर्ट टर्म रुझान मंदी का ही है।

स्टॉक पर सलाह देते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि इस समय शॉर्ट साइड में BHEL का सेटअप अच्छा लग रहा है। उनका कहना है कि भेल में नीचे की तरफ 200 रुपए तक का स्तर देखने को मिल सकता है। ऐसे में BHEL फ्यूचर्स में बिकवाली की सलाह होगी। 200 रुपए के लक्ष्य के लिए 230 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें