Trade setup for today : 23700 से ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में जल्द ही 24000 का टारगेट मुमकिन
Market today : अगर निफ्टी 23700 से ऊपर बना रहता है तो इसका पहला लक्ष्य 23900 होगा। उसके बाद अगला लक्ष्य 24000 का होगा जो एक अहम रजिस्टेंस जोन है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 23700 से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में विफलता इंडेक्स को 23600-23500 रेंज की ओर खींच सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 8:54 AM
Trade Setup : बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX लगातार तीसरे रारोबारी सत्र में ऊपर की ओर बढ़ा और 0.42 फीसदी बढ़कर 14.51 पर पहुंच गया
Nifty Trade Setup : निफ्टी 50 ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल की। 1 जनवरी को 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ नए साल 2025 की सकारात्मक शुरुआत हुई। इंडेक्स 200-डे ईएमए (23700) से ऊपर चढ़ गया। लेकिन 200-डे एसएमए (23,880) से नीचे रहा। ये आगे की गति के लिए अहम है। अगर निफ्टी 23700 से ऊपर बना रहता है तो इसका पहला लक्ष्य 23900 होगा। उसके बाद अगला लक्ष्य 24000 का होगा जो एक अहम रजिस्टेंस जोन है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 23700 से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में विफलता इंडेक्स को 23600-23500 रेंज की ओर खींच सकती है। कुल मिलाकर आने वाले सत्रों में निफ्टी के 23500-24000 रेंज के भीतर कारोबार करने की उम्मीद है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,743)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,610, 23,549 और 23,450
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,809, 23,870 और 23,970
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (51,061)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,276, 51,473, और 51,793
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,636, 50,439, और 50,119
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,574, 52,127
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,672, 49,787
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 1.26करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 13.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
51,000 की स्ट्राइक पर 10.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX लगातार तीसरे रारोबारी सत्र में ऊपर की ओर बढ़ा और 0.42 फीसदी बढ़कर 14.51 पर पहुंच गया। यह संकेत देता है कि आगे तेजड़ियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 1 जनवरी को बढ़कर 1.06 हो गया,जो पिछले सत्र में 0.99 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।