इस हफ्ते बाजार खुलने से पहले आपके लिए बेहद अहम है इन आंकड़ों के बारे में जानना

शेयर बाजार पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। एलकेपीपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने बताया, 'अगर निफ्टी सूचकांक 19,450 से नीचे रहता है, तो बाजार सेंटीमेंट बेयरिश रहने का अनुमान है।' उनका मानना है कि अगर सूचकांक 19,240 के नीचे जाता है, तो फिर निफ्टी और नीचे 19,000 की तरफ बढ़ सकता है

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 10:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर के मुताबिक, निफ्टी को 19,236 पर सपोर्ट मिल सकता है।

शेयर बाजार पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। एलकेपीपी सिक्योरिटीज (LKP Securities) में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने बताया, 'अगर निफ्टी सूचकांक 19,450 से नीचे रहता है, तो बाजार सेंटीमेंट बेयरिश रहने का अनुमान है।' उनका मानना है कि अगर सूचकांक 19,240 के नीचे जाता है, तो फिर निफ्टी और नीचे 19,000 की तरफ बढ़ सकता है। हम आपको यहां कुछ अहम प्वाइंट्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपको इस हफ्ते शेयरों से मुनाफा हासिल करने में मदद मिल सकती है:

निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर के मुताबिक, निफ्टी को 19,236 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, 19,210 और 19,168 भी सपोर्ट लेवल हो सकता है। ऊपर की तरफ, निफ्टी के लिए 19,320 अहम रेजिस्टेंस हो सकता है। इसके बाद 19,346 और 19,388 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

निफ्टी बैंक


पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर के मुताबिक, बैंक निफ्टी 44,048 के लेवल सपोर्ट ले सकता है। इसके बाद, सूचकांक को 43,959 और 43,816 के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की तरफ शुरुआती रेजिस्टेंस 44,335 है, इसके बाद 44,423 और 44,567 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

कॉल ऑप्शंस डेटा

ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट ( OI) 1.22 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ 19,500 स्ट्राइक रहा है, जो निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस है। इसके बाद, यह 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ 19,300 स्ट्राइक था, जबकि 19,400 स्ट्राइक में 99.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट थे।

पुट ऑप्शन डेटा

मैक्सिमम पुट ओपन इंटरेस्ट 85.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट के साथ 19,000 स्ट्राइक था। यह आगामी सत्रों में निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट हो सकता है। इसके बाद 62.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट के साथ 19,200 स्ट्राइक रहा और 57.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट के साथ 19,300 स्ट्राइक का आंकड़ा रहा।

12 स्टॉक में लॉन्ग बिल्ड-अप

एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota), सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network), वोडाफोन आइडिया ( Vodafone Idea), एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट (HDFC Asset Management Company) और इंडस टावर्स (Indus Towers) उन 12 स्टॉक्स में शामिल हैं, जहां लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। ओपन इंटरेस्ट (OI) और प्राइस में बढ़ोतरी लॉन्ग पोजिशन में बिल्ड अप का संकेत होती है।

68 स्टॉक में शॉर्ट बिल्ड-अप

68 स्टॉक्स में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems), सिंज इंटरनेशनल (Syngene International), आदित्य बिड़ला कैपिटल ( Aditya Birla capital), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M Financial Services) शामिल हैं। ओपन इंटरेस्ट (OI) में बढ़ोतरी और कीमतों में गिरावट होने पर शॉर्ट पोजिशन बिल्ड अप होती हैं।

13 स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट पर्सेंट के आधार पर 13 स्टॉक शॉर्ट कवरिंग लिस्ट में थे। इनमें आरबीएल बैंक (RBL Bank), बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft), गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC), मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ( Metropolis Healthcare) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) शामिल हैं। ओपन इंटरेस्ट में गिरावट और कीमतों में बढ़ोतरी का मतलब शॉर्ट कवरिंग होता है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL): इस कंपनी की 46वीं एन्युअल जनरल मीटिंग 28 अगस्त को होगी, लिहाजा इसके शेयरों पर निवेशकों की नजरें होंगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services): सेंसेक्स और अन्य सूचकांकों से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को हटाए जाने को तीन और दिनों के लिए टाल दिया जाएगा। कंपनी के शेयरों ने 24 और 25 अगस्त को लोअर सर्किट छू लिया था। इस वजह से यह फैसला लिया गया है।

HDFC बैंक: बैंक के बोर्ड ने सन्मय चक्रवर्ती (Sanmoy Chakrabarti ) को फिर से HDFC बैंक का चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्त और 5 साल के लिए प्रभावी होगी। उनकी यह नियुक्त 14 दिसंबर 2023 से 13 दिसंबर 2028 तक के लिए लागू होगी।

डिस्क्लोजर : मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस ट्रस्ट की एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।