Trade setup for today : निफ्टी में जल्द 19600-19800 का स्तर मुमकिन, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : कल बीएसई सेंसेक्स 483 अंक गिरकर 65512 पर और निफ्टी 141 अंक चढ़कर 19512 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली स्केल पर लॉन्ग अपर और माइनर लोअर शैडो के साथ बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में भी कल कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी और 1.8 फीसदी नीचे बंद हुए थे
Trade setup : 10 अक्टूबर को NSE पर 6 स्टॉक एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, एमसीएक्स इंडिया, डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में हैं
Trade setup : 09 अक्टूबर को बाजार पिछले हफ्ते के मोमेंटम को आगे बढ़ाने में कामयाब नहीं रहा और पिछले दो दिनों की सारी बढ़त गंवाता नजर आया। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गईं। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। वोलैटिलिटी और बिकवाली के दबाव के बीच निफ्टी 50 इंडेक्स 19500-19450 के जोन को बचाए रखने में कामयाब रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में ये सपोर्ट कायम रहता है तो फिर निफ्टी 19600-19800 की ओर जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19300 के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है।
कल बीएसई सेंसेक्स 483 अंक गिरकर 65512 पर और निफ्टी 141 अंक चढ़कर 19512 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली स्केल पर लॉन्ग अपर और माइनर लोअर शैडो के साथ बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में भी कल कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी और 1.8 फीसदी नीचे बंद हुए थे। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12.11 फीसदी उछलकर 11.40 के स्तर पर पहुंच गया। इससे तेजड़ियों को परेशानी हुई।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19486 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19460 और 19419 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19569 फिर 19594 और 19636 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43811 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43737 और 43616 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44053 फिर 44128 और 44249 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 77.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 37.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19500 की स्ट्राइक पर 75.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.75 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें ACC, Deepak Nitrite, Mahindra & Mahindra, Hindustan Unilever और ICICI Bank के नाम शामिल हैं।
11 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 11 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें HCL Technologies, Aurobindo Pharma, Metropolis Healthcare, Tata Consumer Products और L&T Technology Services के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 85 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें SBI Life Insurance Company, Bosch, Granules India, Indraprastha Gas और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 79 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें United Breweries, Ipca Laboratories, Persistent Systems, Atul और Hero MotoCorp के नाम शामिल हैं।
9 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 9 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Delta Corp, Dr Lal PathLabs, Laurus Labs, ONGC और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
09 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 997.76 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,661.27 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
10 अक्टूबर को NSE पर 6 स्टॉक एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, एमसीएक्स इंडिया, डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।