Trade setup for today : पिछले दो दिनों की मजबूत तेजी के बाद, निफ्टी में कंसोलीडेशन संभव, 22 720 पर मजबूत सपोर्ट
Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में मजबूत तेजी के बाद,बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में 22,720 के सपोर्ट लेवल के साथ कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक यह सपोर्ट बना रहता है,आगामी सत्रों में निफ्टी के 23,000-23,400 की ओर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 8:12 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 18 मार्च को बढ़कर 1.29 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.05 के स्तर पर था।
Market Trade setup: 18 मार्च को बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया,निफ्टी ने 24 फरवरी के बियरिश गैप को निर्णायक रूप से पाट दिया और सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के कारण 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी बोलिंगर बैंड मिड लाइन से भी ऊपर चढ़ गया यह एक सकारात्मक संकेत है। इसलिए,शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में मजबूत तेजी के बाद,बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में 22,720 के सपोर्ट लेवल के साथ कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक यह सपोर्ट बना रहता है,आगामी सत्रों में निफ्टी के 23,000-23,400 की ओर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,665, 22,604 और 22,505
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 22,863, 22,924 और 23,022
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित प्रतिरोध: 49409, 49,591, और 49,886
पिवट पॉइंट्स पर आधारित समर्थन: 48,820, 48,638, और 48,344
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित प्रतिरोध: 50,283, 51,089
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित समर्थन: 47,883, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 1.32 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,500 की स्ट्राइक पर 1.25 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 49,000 की स्ट्राइक पर 14.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 19.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 1.53 प्रतिशत गिरकर 13.21 (24 दिसंबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर) पर आ गया और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा, जिससे तेजड़ियों का भरोसा बढ़ा है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 18 मार्च को बढ़कर 1.29 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.05 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बीएसई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।