Trade setup for today : चार्ट फॉर्मेशन से जल्द ही तेजी लौटने के मिल रहे संकेत, 23200-23300 पर तत्काल रेजिस्टेंस
Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स आगामी कारोबारी सत्रों में क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 पर बना रहता है, तो ऊपरी स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस 23,200-23,300 पर होगा। हालांकि, इस स्तर से नीचे गिरने पर बुधवार के 22,800 के निचले स्तर का रास्ता खुल सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 8:09 AM
Trade Setup : 49,000 की स्ट्राइक पर 13.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
Market Trade setup : बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने 12 फरवरी को दिन के निचले स्तर से शानदार रिकवरी दिखाई। हालांकि इस रिकवरी के बावजूद इस इंडेक्स में लगातार छठें दिन गिरावट का रुख बना रहा और ये 27 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि कुल मिलाकर रुझान मंदी के पक्ष में बना हुआ है। लेकिन चार्ट फॉर्मेशन जल्द ही तेजी की वापसी की संभावना के मिल रहे हैं। ऐसे में अगर निफ्टी 50 इंडेक्स आगामी कारोबारी सत्रों में क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 पर बना रहता है तो ऊपरी स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस 23,200-23,300 पर होगा। हालांकि, इस स्तर से नीचे गिरने पर बुधवार के 22,800 के निचले स्तर का रास्ता खुल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,864, 22,782, and 22,650
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,128, 23,210, and 23,342
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,675, 49,904, और 50,273
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 48,936, 48,707, और 48,337
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 50,367, 51,148
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,278, 47,880
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,500 की स्ट्राइक पर 1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 51,000 की स्ट्राइक पर 16.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 13.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स,इंडिया VIX, 0.17 फीसदी बढ़कर 14.9 पर पहुंच गया। इसमें लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। यह इंडेक्स हायर जोन में बना हुआ है जो तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 फऱवरी को बढ़कर 0.75 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.69 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।