Market cues : 24360 के नीचे बने रहने पर 24300-24200 तक गिर सकता है निफ्टी, ऊपर की तरफ 24500 पर रेजिस्टेंस

Trade setup for today : अगर निफ्टी लगातार 24,360 के नीचे बना रहता है तो यह 24,300-24,200 के स्तर तक गिर सकता है। 24,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ 24,500-24,600 का जोन अभी भी एक अहम और तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 8:16 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 13 अगस्त को पिछले सेशन के 0.92 पर ही बरकरार रहा। मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 12 के लेवल और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा

Trade setup for today : कल निफ्टी लगातार तीसरे सेशन में दबाव में रहा। 13 अगस्त को इसमें 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडेक्स ने 24,360 पर स्थित अपने 20 डे EMA को टेस्ट किया,लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर यह एक और सेशन में इस लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहा। इसके साथ ही,इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा,हालांकि मोमेंटम इंडिकेटर और कमजोर हो गए। इससे शॉर्ट टर्म में कुछ घबराहट के संकेत मिल रहे हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी लगातार 24,360 के नीचे बना रहता है तो यह 24,300-24,200 के स्तर तक गिर सकता है। 24,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है। हालांकि,अगर इसमें रिकवरी आती है तो 24,500-24,600 का जोन आगे भी एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसा होने तक कंसोलिडेशन और रेंजबाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,334, 24,305 और 24,259

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,426, 24,454 और 24,500

डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक स्मॉल बॉडी बेयरिश कैंडल बनाई,जिसमें नीचे की तरफ एक साफ विक दिखी। इससे पता चलता है कि कमजोरी के बावजूद,एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग के दौरान निचले स्तरों पर खरीदारी आई। इंडेक्स पिछले दिन के दायरे में ही बना रहा। यह सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा,जो दिखाता है कि मार्केट का बड़ा स्ट्रक्चर अभी भी तेजी के पक्ष में है। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर्स में बेयरिश क्रॉसओवर ने तेजी के मोमेंटम में और कमजोरी आने का संकेत दिया।

बैंक निफ्टी (57,635) के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,757, 57,816 और 57,911

पिवट प्वाइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,565, 57,506 और 57,410

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,247, 61,787

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,305, 56,441

डेली टाइमफ्रेम पर,बैंक निफ्टी ने पिछले दिन की लंबी हरी कैंडल के अंदर एक बेयरिश कैंडल बनाई। यह बाजार में अनिश्चितता की स्थिति को दिखाती है। इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर अपने 20-डे EMA के ऊपर बना रहा,जबकि 51.53 पर RSI में कोई खास हलचल नहीं दिखी और MACD भी स्थिर रहा। इससे पता चलता है कि बाजार में किसी खास दिशा में मजबूत मोमेंटम या उतार-चढ़ाव की कमी है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

FIIs ने लगातार दूसरे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 510 करोड़ रुपये के शेयर बेचे,जबकि DIIs ने भारतीय इक्विटी मार्केट में खरीदारी का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रखा और 4,353 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX, जिसे 'फ़ियर इंडेक्स'भी कहा जाता है,12 के लेवल और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। यह 2.33 प्रतिशत गिरकर 11.41 पर आ गया, जो 16 जनवरी, 2026 के बाद इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। इससे पता चलता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव कम है और निवेशकों का डर भी घटा है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 13 अगस्त को पिछले सेशन के 0.92 पर ही बरकरार रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, लाइफ़ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, मनप्पुरम फ़ाइनेंस, SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।